Breaking News

मतरुपी आर्शीवाद दे दो,बदल दूंगा पृथला क्षेत्र की तस्वीर:दीपक डागर

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट IMG 20240923 WA0033

फरीदाबाद:पृथला विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार दीपक डागर ने अपने चुनावी प्रचार अभियान के तहत गांव खजूरका,मुजेडी,नया गांव, कुरारा शाहपुर,कटेसरा,डढौता,अमरपुर,जल्हाका,गढ़खेड़ा आदि में जनसंपर्क करके लोगों से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की। गांवों में जगह-जगह जहां डागर को लड्डुओं से तौला गया वहीं उन्हें सम्मान रुपी पगड़ी बांधकर स्वागत किया और उन्हें विश्वास दिलाया कि इस बार पृथला क्षेत्र की जनता उन्हें विधायक चुनकर विधानसभा में भेजेगी।

सभाओं में उमड़ रहे जनसमूह से उत्साहित दीपक डागर ने कहा कि आपके प्यार और आर्शीवाद ने मुझे चुनाव लडऩे की ताकत दी है और मैं आपको भरोसा दिलाता हूं कि अगर आपने मतरुपी आर्शीवाद देकर मुझे जिताकर भेजा तो पृथला क्षेत्र को विकास के मामले में सबसे अव्वल विधानसभा बनाऊंगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोग स्वयं को दीपक डागर मानकर इस चुनावी समर में उतर जाएं और इस क्षेत्र से इतनी बड़ी जीत हासिल करके दिखाएं कि आगे कोई भी पार्टी किसी मेहनतकश कार्यकर्ता का टिकट न काट सके।

डागर ने कहा कि वह निस्वार्थ भाव की राजनीति करते है और सभी को साथ लेकर पृथला क्षेत्र का समुचित विकास करेंगे। उन्होंने लोगों को विश्वास दिलाया कि अगर जनता ने उन्हें आर्शीवाद रुपी मत देकर विजयी बनाकर विधानसभा में भेजा तो वह समान रुप से पृथला क्षेत्र का चहुंमुखी विकास करेंगे इसलिए आगामी पांच अक्टूबर को‘बैट’के निशान के सामने वाला बटन दबाकर उन्हें विजयी बनाएं।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *