Breaking News
WhatsApp Image 2022 01 04 at 6.10.46 PM

गाजीपुर:ओमप्रकाश के खास इस ठेकेदार ने ओढा भगवा अब बेटे के साथ करेंगे बीजेपी का प्रचार

 

ब्यूरो रिपोर्ट राकेश पाण्डेय IBN NEWS गाजीपुर

गाजीपुर: समाजवादी नेता ओमप्रकाश सिंह के अतिकरीबी ठेकेदार के युवा बेटे ने भगवा धारण कर लिया है। कुछ दिन पहले ही अपने ही घर में गोली लगने के बाद चर्चा में आये अभिषेक भी ठेकेदार है। हालाँकि अभिषेक के आगमन से एक और पैसे वाला परिवार भाजपा से जरूर जुड़ गया। दूसरी तरफ यह भी चर्चा है कि इनकी व इनके पिता की कंट्रक्सन कंपनियों का करोड़ों रूप ये कारवाई भुगतान सालों से लटका है और उसी के चलते यह परिवार राजनीतिक होने माहौल बनाने में लगा है।

मजबूत व जनाधार छवि के नेता कार्यकर्ता भाजपा की सदस्यता के साथ भाजपा के विचारों से जुड़ रहे हैं। इसी क्रम मे सामाजिक क्षेत्र मे अपनी अलग छवि और साख से काम कर रहे चर्चित युवा सामाजिक कार्यकर्ता अभिषेक सिंह और 2012 के विधानसभा चुनाव मे जमानियाँ से सपा प्रत्याशी के चुनाव एजेंट रह चुके त्रिभुवन नारायण सिंह के नेतृत्व मे 250 लोगों ने मंगलवार की दोपहर जमानियाँ तिराहे से गाजा बाजा एवं भारी हुजूम के साथ चलकर छावनी लाइन स्थित भाजपा जिला कार्यालय पहुंचे।

जहाँ जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने उनका माल्यार्पण कर पार्टी का पट्टा ओढ़ा कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई।

इस अवसर पर अभिषेक सिंह ने कहा की सामाजिक और राजनीतिक रुप से जनपद लोक कल्याण के कार्यों मे मेरी रूचि रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी जी सहित भारतीय जनता पार्टी के कार्य व्यवहार से मेरे मन मे भाजपा से जुडकर कार्य करने की इच्छा और भाजपा को बल प्रदान करना है।

त्रिभुवन नारायण सिंह ने कहा की 1998 से 2012 तक योगी आदित्यनाथ जी के सानिध्य मे रह कर उनसे प्रभावित था लेकिन 2012 से मै राजनीतिक शिथिल होकर आज से भाजपा के राजनीतिक गतिविधियों से जुडकर कार्य करुंगा। जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने इस नये सदस्यता ग्रहण पर प्रसन्नता प्रकट किया और कहा की इस जुड़ाव से पार्टी मजबूत हुई है और इसका लाभ विधानसभा चुनाव मे मिलेगा। इस दौरान जिला प्रभारी अशोक मिश्रा ने सबका आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर पंचायत चुनाव मे पार्टी निलम्बित भाजपा पुर्व मंत्री राजेश सोनकर को भी पार्टी की पुनः सदस्यता ग्रहण कराया गया। इस अवसर पर सभी नव सदस्यता प्राप्त लोगों को मिस्ड कॉल के माध्यम से भी प्राथमिक सदस्यता से जोडा गया।

इस अवसर पर ओमप्रकाश राय, अखिलेश सिंह, परिक्षीत सिंह, अखिलेश राय, सुरेश बिंद, जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, योगेश सिंह, अविनाश सिंह सहित आदि अन्य लोग उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री प्रवीण सिंह ने किया।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

Screenshot 2026 10 03 19 02 47 36 92460851df6f172a4592fca41cc2d2e6

देवरिया – खुखुंदू थाने की जिम्मेदारी इंस्पेक्टर बीबी राजभर को, बनाए गए प्रभारी थानाध्यक्ष

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव देवरिया। खुखुंदू थाने में हुए हालिया घटनाक्रम के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *