Breaking News
Screenshot 20241122 191656 1

गाजीपुर – मौत को ललकार रहा यह बाहुबली सांसद कहा लगातार पीछा कर रही है मौत हो रही रेकी

Screenshot 20241122 191656 1

रिपोर्ट राकेश पाण्डेय

मो नं 9451189168

*स्लग: मौत को ललकार रहा यह बाहुबली सांसद कहा लगातार पीछा कर रही है मौत हो रही रेकी*

*ऐकर:* 31/32 साल पुराने मामले मे पेशी पर यूपी के पूर्वांचल आये इस बाहुबली के खुलासे से बढी राजनैतिक हलचल सहमे सांसद ने क्या कहा खुद सुनिए उसकी जुबानी।

*बीओ – 1* गाजीपुर एमपी/एमएलए कोर्ट में पेश होने पहुंचे पप्पू यादव ने लारेंस विश्नोई से मिली धमकी पर बयान देते हुए कहा कि मुझे लगातार धमकियां मिल रही है।गाजीपुर आते समय आज भी फोन पर धमकी मिली है। मुझे फोन कर लगातार धमकियां मिल रही है। उन्होंने मीडिया के सामने अपना फोन दिखाते हुए कहा कि मुझे उर्दू में मैसेज कर धमकियां दी जा रही है। पप्पू बार बार कह रहे कि मुझे पाकिस्तान, मलेशिया से धमकी मिल रही है। पप्पू यादव ने कहा कि उनकी 24 घण्टे रेकी की जा रही है।सांसद पप्पू यादव ने कहा कि मैं डरने वाला नही हूँ, मैं सच बोलता रहूंगा। सांसद पप्पू यादव ने कहा कि मैं राजनीति में जाति,धर्म नहीं करता हूँ।

*बीओ – 2* इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए पप्पू यादव ने दावा किया कि झारखण्ड,महाराष्ट्र में इंडिया गठबंधन की सरकार बन रही है।सांसद पप्पू यादव गाजीपुर एमपी/एमएलए कोर्ट में आज पेश हुए। कोर्ट ने पप्पू यादव के खिलाफ चुनाव आचार संहिता उल्लंघन के मामले में लगातार कोर्ट में हाजिर न होने पर एनबीडब्लू जारी किया था।

Screenshot 20241122 163253

*बीओ -3* गाजीपुर में वर्ष 1993 में पप्पू यादव पर चुनाव अचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया था।जो एमपी/एमएलए कोर्ट में विचाराधीन है।फिलहाल कोर्ट में पेश होने के बाद कोर्ट ने पप्पू यादव को 50 हजार के निजी मुचलके पर रिहा कर दिया।मामले में कोर्ट ने 4 दिसम्बर को अगली तारीख दी है।

*एफबीओ-* कुल मिलाकर लगातार खुद की धमकियो को लगातार यह सासद मीडिया मे उजागर कर रहा है। लारेंश गैग की धमकियाँ तेज होने से इस सासद की सुरक्षा भी चाकचौबंद दिख रही है। देखना यह है कि सरकार और सुरक्षा एजेसिया इस लोकप्रिय सासद व बाहुबली की कब तक रक्षा कर पाती है।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260808 WA0009

देवरिया – कांग्रेस में ही है सिर्फ जमीनी कार्यकर्ताओ का सम्मान – विजयशेखर मल्ल रोशन

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट धर्मेन्द्र पांडेय सलेमपुर, देवरिया। सलेमपुर विकास खण्ड के मल्हनी निवासी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *