Breaking News
Screenshot 20241025 222353

गाजीपुर – दीपावली पर सख्ती :खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम की रेड नामी गिरामी उत्पादक आये जद मे

Screenshot 20241025 222353

टीम आईबीएन न्यूज़

ब्यूरो रिपोर्ट

गाजीपुर 25 (सू0वि0)- आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उ0प्र0, लखनऊ एवं जिलाधिकारी आर्यका अखौरी के आदेश पर दिनेश कुमार अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) आर0सी0 पाण्डेय सहायक आयुक्त (खाद्य)-II के निर्देशन में जनपद में आगामी दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भाईदूज पर्व के अवसर पर मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थों के विक्रय पर प्रभावी रोकथाम के उद्देश्य सें अभिसूचना आधारित प्रभावी विशेष अभियान चलाकर कुल 06 नमूना संग्रहित किया गया,

जिसमें नगतारा अन्धऊ स्थित प्रतिष्ठान मेसर्स जे0एन0 डिस्ट्रीब्यूटर से रेड चिली सॉस (चिन्स सिक्रेट ब्राण्ड) का 01 नमूना, नगतारा अन्धऊ स्थित प्रतिष्ठान मेसर्स जे0एन0 डिस्ट्रीब्यूटर से जैगरी पाउडर (ऑर्गेनिक इण्यिा) का 01 नमूना, स्टीमरघाट गाजीपुर स्थित प्रतिष्ठान मेसर्स-महराजा फूड्स ग्रामोद्योग से सेन्थेटिक विनेगर  का 01 नमूना, स्टीमरघाट गाजीपुर के पास वाहन से टोमैटो कैचप (टेस्टो ब्राण्ड) का 01 नमूना, स्टीमरघाट गाजीपुर के पास वाहन से स्नेक्स सॉस ड्रेसिंग (टेस्टो ब्राण्ड) का 01 नमूना, मारकीनगंज गाजीपुर स्थित प्रतिष्ठान मेसर्स-अमरनाथ इन्द्रजीत कुमार से कच्ची घाणी सरसों तेल का 01 नमूना लिया गया।

संग्रहित नमूनें खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला, उ0प्र0 प्रेषित किये जा रहें है, जॉच रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 के अन्तर्गत विधिक कार्यवाही की जायेगी।

नमूना संग्रह की कार्यवाही  सुमन कुमार मिश्र मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों डा0 तूलिका शर्मा,  गुलाबचन्द गुप्ता,राजीव कुमार सिंह,  पंकज कुमार कन्नौजिया, विरेन्द्र यादव एवं अरविन्द प्रजापति की टीम द्वारा की गयी।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261014 WA0008

देवरिया – पथरदेवा विधानसभा-338 में भाजपा की करारी हार होगी : परवेज आलम

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र 338 पथरदेवा में आगामी विधानसभा चुनाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *