Breaking News
WhatsApp Image 2023 12 26 at 5.16.45 PM

गाजीपुर:गरीबो बीमारो महिलाओ की सेवा का सराहनीय कार्य कर रहा है सर्वेश्वरी समूह संजय बधाई के पात्र: ओमप्रकाश सिंह

 

टीम आईबीएन न्यूज

गाजीपुर: अघोर परिषद ट्रस्ट सर्वेश्वरी समूह वाराणसी की ओर से जिले की स्थानीय शाखा अन्धऊ में सोमवार की सुबह बाबा कीनाराम व बाबा सम्भव राम के अनुयायियों की ओर से एक विचार गोष्ठी व कम्बल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के विधायक व पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह रहे। उन्होेंने गरीबों के लिये आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम के आयोजक भारत ट्रान्सपोर्ट के मालिक व समाजसेवी संजय सिंह को बधाई दिये और इस सराहनीय कार्य के लिये धन्यवाद भी दिया। WhatsApp Image 2023 12 26 at 5.16.45 PM

उन्होंने कहा कि जिले में पैसे वालो की कोई कमी नही है न ही महल वाले लोगों की तादाद में कमी आयी है लेकिन बड़ी सोच रखना सबके बूते में नही है। लगातार दस सालों से जिले के गरीबों, बीमारोें व कुष्ठ रोगियों को खाना खिलाने के साथ जाड़े के दिन में उन्हें कम्बल देकर संजय सिंह ने एक कीर्तिमान स्थापित किया है।

इसके लिये सर्वेश्वरी समूह की स्थानीय शाखा से जुड़े सभी पदाधिकारियों व सदस्यों का हम नमन करते है। इस दौरान विजयगढ़ के राजा विक्रमशाह भी मौजूद रहे। इस दौरान ओमप्रकाश सिंह ने भी 350 गरीबों को सर्वेश्वरी समूह का कम्बल वितरित किया। इस कार्यक्रम में जनपद के तमाम सभ्य जन व शिक्षक, अधिवक्ता, अफसर, समाजसेवी भी मौजूद रहे।WhatsApp Image 2023 12 26 at 5.16.31 PM

कार्यक्रम का शुभारम्भ पूर्व मंत्री व मौजूदा विधायक ओमप्रकाश सिंह ने बाबा कीनाराम के साथ अघोरेश्वर भगवान श्रीराम व सम्भव राम बाबा के चित्र पर माल्यार्पण करने के बाद दीप प्रज्जवलन से किया। कार्यक्रम में दूर दूर से आये सैकड़ो गरीबों, असहायों, महिलाओं, मरीजों को कम्बल देने के बाद प्रसाद व भोजन भी ग्रहण कराया गया। कार्यक्रम में अघोर परिषद ट्रस्ट वाराणसी के उपाध्यक्ष सुरेश सिंह, संयुक्त मंत्री अरविन्द सिंह, शान्तनु सिंह, के0पी0 सिंह, दिनेश सिंह आदि ने विचार गोष्ठी में भगवान अघोरेश्वर के जीवन पर विस्तृत प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में संजीव सिंह, लल्लन सिंह, मन्टू राय, डा0 बामदेव पाण्डेय, ओमकार सिंह, सच्च्दिानन्द सिंह, धनमान सिंह, भैरव सिंह, अश्वनी सिंह, उत्तरा कुमार पाण्डेय, श्रीमती नीतू सिंह, श्रीमती बिन्दू सिंह, विशाखा सिंह, जे0पी0 यादव, श्रीदेव पाण्डेय, सुभाष सिंह अधिवक्ता, राजेन्द्र सिंह, मेदनीपुर व राजेश्वर सिंह आरी भी मौजूद रहे। अन्त में कार्यक्रम के आयोजक संजय सिंह ने सभी आगुन्तको व गरीबों को विश्वास दिलाया कि समाज में पिछड़े व बीमार लोगों की सेवा के लिये सर्वेश्वरी समूह की स्थानीय शाखा की ओर से हर सम्भव मदद का सिलसिला जारी रहेगा।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0007

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से NEET अभ्यर्थी युवक की मौत, खेत से लौटते समय हुआ हादसा

मानिकपुर गांव में तेज बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आया 21 वर्षीय रोहित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *