Breaking News
WhatsApp Image 2023 01 04 at 11.24.47 AM1

गाजीपुर: सर्वेश्वरी समूह ने शहर में गरीबों को दूसरी बार बांटा कम्बल, कहा जारी रहेगी गरीबो की सेवा, विरोधी स्वतः हो जायेगें परास्त

 

टीम आई0बी0एन0 न्यूज

गाजीपुर: सर्वेश्वरी समूह की WhatsApp Image 2023 01 04 at 11.24.48 AM WhatsApp Image 2023 01 04 at 11.24.47 AM1 स्थानीय शाखा की ओर से दूसरी बार शहर के विभिन्न इलाकों में पड़ रही ठंड को देखते हुए गंगा घाटों, रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, जिला अस्पताल व अन्य इलाकों में बीती रात ठंड से जूझ रहे चार दर्जन गरीबों को कम्बल वितरण किया।

इसके पूर्व भी समूह की ओर से अंधऊ इलाके में 500 गरीबों को कम्बल वितरण किया गया। संस्था पिछले दस सालों से जनपद में कम्बल वितरण के साथ-साथ चिकित्सा शिविर भी लगाता है।

बीती रात शहर में कम्बल वितरण कर रहे संस्था के सदस्य अरविन्द कुमार सिंह , संजीव कुमार सिंह व अकित सिंह ने आधा दर्जन सहयोगियों ने शहर के साथ-साथ जिला अस्पताल, श्मशान घाट, जमानियाॅ प्राइवेट बस स्टैण्ड, रौजा व रेलवे स्टेशन पर ठण्ड से जूझ रहे लोगांे को कम्बल बांटा।

अरविन्द सिंह ने बताया कि सर्वेश्वरी समूह लम्बे समय से गरीबों व असहायों की सेवा के लिये समय-समय पर आगे आता रहा है ताकि दीन दुखियों की समस्या का समाधान हो सके। इसके साथ-साथ निर्धन लोगों को खाने व अन्य जरूरत की चीजें समय-समय पर उपलब्ध कराते रहते है।WhatsApp Image 2023 01 04 at 11.24.47 AM

इस कार्य से कुछ लोगों को जलन भी होती है और बौड़हिया सिद्धपीठ पर होने वाले कार्यक्रम किसी के चलते रोक दिये गये है। जनसेवा का यह कार्य शहर में चलाया जा रहा है ताकि व्यवधान उत्पन्न न हो और गरीबों को राहत मिल सके।

सर्वेश्वरी समूह स्थानीय शाखा से जुड़े समाजसेवी लल्लन सिंह ने बताया कि बौड़हिया सिद्धपीठ मूल रूप से औघढ़ समाज की सिद्धपीठ है और इसका उद्देश्य दीन दुखियों के साथ-साथ असहायों की सेवा करनी है।

सिद्धपीठ 1857 ई0 से ही नगरपालिका के रिकार्डो में दर्ज है और इस पीठ पर लोकल लालची लोगों ने साजिश कर एक कमेटी बना दिया और कमेटी बनाकर सिद्धपीठ परिसर को व्यापारिक कार्यो के लिये प्रयोग करने का प्रयास किया जा रहा है ताकि कुछ आमदनी हो सके।

पीठ के निर्माण व सुन्दरीकरण में कोई भूमिका आज तक नही निभा पाने वाली कमेटी ने जिस व्यक्ति को पीठ का मुख्य पुजारी घोषित किया है वह पुजारी सुबह शाम शहर के चीतनाथ इलाके में ठेले पर समोसा व कचैड़ी बेचता है।

इसी बात से स्पष्ट हो जाता है कि कमेटी बनाने वाले लोगो की मंशा क्या हैं ? और विरोध क्यों होता हैं ? लोगों ने स्पष्ट रूप से कहा है कि सर्वेश्वरी समूह की ओर से गरीबों की सेवा, चिकित्सा व अन्य सुविधाओं के लिये हमेशा समर्पित रहेगा।

राकेश कुमार

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *