टीम आईबीएन न्यूज
ब्यूरो रिपोर्ट
गाजीपुर:स्वाट टीम व जंगीपुर व बिरनो पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा अंतर जनपदीय शातिर गौ तस्कर से मुठभेड़ घायल तस्कर गिरफ्तार जिनके कब्जे से 03 अदद अवैध तमंचा .315 बोर 03 अदद खोखा कारतूस .315 बोर 02 अदद जिंदा कारतूस.315 बोर एक अदद स्कार्पियो व 01अदद पिकअप वाहन मय 06 राशि गोवंश बरामद ।
अपराध एवम् अपराधियो के विरूध्द चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना बिरनो प्रभारी दौरान ए गश्त ग्राम ग्रीनफील्ड रमदोपुर मोड के पास मौजूद थे एक तेज रफ्तार संदिग्ध पिकअप व एक स्कॉर्पियो वाहन गोरखपुर वाराणसी हाईवे पर जंगीपुर की तरफ जाता हुआ दिखाई दिया पिकअप का पीछा कर रोकने का प्रयास किया गया तो पिकअप सवार द्वारा पिकअप तेजी से जंगीपुर की तरफ भगाने लगा थानाध्यक्ष बिरनो द्वारा जरिये दूरभाष थानाध्यक्ष जंगीपुर जो पूर्व से ही स्वाट टीम प्रभारी के साथ क्षेत्र मे भ्रमणशील थे को सूचना देते हुए संदिग्ध गाड़ी का पीछा किया गया।
रसूलाबाद के पास खुद को घिरा देख पिकअप व स्कॉर्पियो सवारों द्वारा पुलिस टीम पर फायर करते हुए पिकअप व स्कॉर्पियो को पुनः मोड़ कर बिरनो के तरफ भागने लगे, देवकथिया मोड कच्चे रास्ते पर पुलिस टीम द्वारा घिरा देख पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से निशाना लगाकर बदमाशों द्वारा फायर किया जाने लगा , पुलिस टीम द्वारा आत्मराक्षार्थ में संतुलित फायरिंग की गयी तो तीन बदमाशों के पैरो में गोली लगने से वह घायल हो गए।
जिसे तत्काल मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए जिला अस्पताल गाजीपुर उपचार हेतु भेजा गया व तीन बदमाश मय स्कॉर्पियो वाहन गिरफ्तार किये गये । पुलिस मुठभेड़ एवं बरामदगी के संबंध में थाना जंगीपुर पर अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है । अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है ।
नाम पता घायल /गिरफ़्तार अभियुक्तगण-
1-मो0 सुहेल खान s/o सलाम खान ग्राम शेरघाटी थाना अमास जनपद गया बिहार उम्र 22 वर्ष ( घायल/गिरफ्तार
2-शशिकान्त राणा पुत्र स्व0 घुरबटोर ग्राम चिलबीली थाना धीना जनपद चन्दौली घायल/गिरफ्तार
युवराज कुमार पुत्र भुल्लर ग्राम कोल्हनामऊ थाना बक्सा जनपद जौनपुर गिरफ्तार
4- रंजीत कुमार पुत्र सन्जू कुमार ग्राम कोल्हनामऊ थाना बक्सा जनपद जौनपुर ( घायल/गिरफ्तार)
5-अजीत यादव पुत्र बैजनाथ यादव ग्राम लख्नोडीह थाना आशपुर देवसरा प्रतापगढ गिरफ्तार
6-सर्वेस यादव पुत्र रामफेर यादव ग्राम लख्नोडीह थाना आशपुर देवसरा प्रतापगढ(गिरफ्तार)
बरामदगी
तीन अदद अवैध तमंचा.315 बोर तीन अदद जिंदा कारतूस.315 बोर
तीन अदद खोखा कारतूस . 315बोर
4. एक अदद पिकअप वाहन
5. गोवंश 6 राशि
6. एक अदद स्कॉर्पियो
मुठभेड़ /गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम –
1. स्वाट प्रभारी रोहित कुमार मिश्रा मय टीम
2. थानाध्यक्ष बिरनो बालेंद्र कुमार मय टीम
3. थानाध्यक्ष जंगीपुर अतुल मिश्रा मय टीम