Breaking News

सलेमपुर /देवरिया – इंदिरा गांधी ने बढ़ाया पूरे विश्व में भारत का मान सम्मान – डॉ धर्मेन्द्र पांडेय

Ibn news Team DEORIA

रिपोर्ट धर्मेन्द्र पांडेय

IMG 20251120 WA0022

सलेमपुर, देवरिया। देश की प्रथम प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती कांग्रेस कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर गोष्ठी का आयोजन कर मनाया। इस दौरान सम्बोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष डॉ धर्मेन्द्र पांडेय ने कहा कि इंदिरा गांधी ने अपना सम्पूर्ण जीवन देश के लिए समर्पित कर दिया था।उन्होंने भारत का मान सम्मान पूरे विश्व में बढ़ाया। देश को परमाणु शक्ति सम्पन्न देश बनाने के साथ ही बैंकों का राष्ट्रीयकरण कर देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत किया। देश को खाद्यान्न उत्पादन के मामले में आत्मनिर्भर बनाने के लिए हरित क्रांति योजना लागू किया। राष्ट्र से गरीबी उन्मूलन के लिए व्यापक सामाजिक आर्थिक सुधारों को लागू करने के लिए पांचवी पंचवर्षीय योजना और बीस सूत्रीय कार्यक्रम लागू किया।उन्होंने भारत के गुटनिरपेक्ष नीति को बनाये रखा। आज उनके नीतियों और सिद्धांतों पर चल कर ही देश आगे बढ़ा है। जिला सचिव परमानन्द प्रसाद ने कहा कि इंदिरा गांधी विश्व की महान नेता थी।देश की एकता और अखंडता के लिए अपना सब कुछ कुर्बान कर दिया। कार्यक्रम को पूर्व जिला महासचिव रामविलास तिवारी, परमानंद ,लालसाहब यादव, गंगासागर मिश्र,चुन्नू श्रीवास्तव, सुच्चन खान,रोहित यादव, मनोज पांडेय, सैयद फिरोज अहमद, सुनील तिवारी, राजकुमार पटवा,विजयलाल, शोएब खान,जाबिर खान,नासिर खान आदि ने सम्बोधित किया।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260622 WA0014

पट्टी कला में बन रहे पार्क का निरीक्षण, गुणवत्ता पर दिया जोर

मीरजापुर। अहरौरा नगर के पट्टी कला मोहल्ले में निर्माणाधीन पार्क का गुरुवार को नगर पालिका …