Breaking News
88aa4b84 d23d 4d8a 980f 902487a98f9d

गाजीपुर: कामयाब हुआ आपरेशन लगडा 1 पहुचा अस्पताल दूसरा गिरफ्तार छूट रहे पसीने

 

टीम आईबीएन न्यूजb6e3ea91 5aa7 4ca3 a961 57ee36ea9c36

गाजीपुर :जिले की मुहम्मदाबाद पुलिस और एसओजी की टीम ने रविवार रात हाटा रेलवे क्रॉसिंग के पास मुठभेड़ में दो शातिर बदमाशों को धर-दबोचा। मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया।

जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बदमाशों के पास से एक तमंचा, तीन खोखा और एक कारतूस के साथ ही चोरी के 48 हजार रुपये और एक बाइक भी बरामद हुआ।

मुहम्मदाबाद पुलिस बरेजी पुलिया के पास देर शाम वाहन चेकिंग कर रही थी। तभी एक बाइक पर सवार दो संदिग्ध तेजी से आते से हॉर्न बजाते हुए आ रहे थे। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन बाइकसवार नहीं रुके। बाइक पर बैठे एक संदिग्ध ने पुलिस टीम को गाली देते हुए फायर झोंक दिया।88aa4b84 d23d 4d8a 980f 902487a98f9d

पुलिस टीम ने कंट्रोल रूम को सूचना देते हुए पीछा किया। इधर, हाटा रेलवे क्रासिंग के पास एसओजी टीम और मुहम्मदाबाद पुलिस ने घेराबंदी करके जवाबी फायरिंग की। इस दौरान शातिर बदमाश मरदह थाना के धरिहा गांव निवासी गोपाल सिंह के पैर में गोली लगी और वह बाइक सहित गिर पड़ा। साथ ही पुलिस ने दूसरे शातिर बदमाश मऊ कोतवाली के औरंगाबाद गांव निवासी समसुद्दीन को धर-दबोचा।

पूछताछ में दोनों ने बताया कि रघुवरगंज में किराये के मकान में रहते थे और ग्रुप बनाकर घटनाओं को अंजाम देते थे। बीते आठ अगस्त को यूसुफपुर रेलवे स्टेशन के पास देसी शराब ठेका के पास से करीब डेढ़ लाख रुपये की चोरी की थी।

27 जुलाई की रात कात्यायनी माता मंदिर करमचंदपुर से 25 हजार रुपये और आभूषण के अलावा बीते आठ अगस्त को मरदह थाना क्षेत्र में भी गैस डिलीवरी वैन से लूट का प्रयास किया था। घायल शातिर बदमाश गोपाल सिंह को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

राकेश की रिपोर्ट

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *