Breaking News
WhatsApp Image 2023 03 24 at 1.12.57 PM

गाजीपुर: सांसद अफजारी अंसारी ने पत्रकार एसोसिएशन के भवन निर्माण के लिये दिया 11 लाख रूपया काम शुरू

 

टीम आईबीएन न्यूज

गाजीपुर: अब गाजीपुर पत्रकार एसोसिएशन के सदस्यों को छोटे से कमरे में नही काम करना पड़ेगा इसके लिये जिले के मौजूदा बसपा सांसद अफजाल अंसारी ने अपने निधि से 11 लाख रूपये दिया है। इस पैसे से एसोसिएशन के कार्यालय का दूसरा व तीसरा मंजिल बनेगा जिसमे दूसरे मंजिल पर हाल व तीसरे मंजिल पर गेस्टहाउस का निर्माण शुरू हो गया है।

WhatsApp Image 2023 03 24 at 1.12.58 PM

बताया जाता है कि विगत वर्षो जिले के कुछ जागरूक पत्रकारों ने जनपद में पत्रकार एसोसिएशन नामक संगठन का गठन किया। मौजूदा समय में विनोद पाण्डेय एसोसिएशन के अध्यक्ष है। इसके पहले भी संगठन के आधा दर्जन अध्यक्ष रहे पदाधिकारी स्वर्गवासी हो चुके है। संगठन का और भवन सूचना कार्यालय के ठीक बगल में सहकारी बैंक वाली सड़क पर है। मनोज सिन्हा, विशाल सिंह चंचल, संगीता बलवन्त व नगर पालिका के मौजूदा चेयरमैन पति विनोद अग्रवाल की तरफ से पहली बार जो पैसा मिला उसके बल पर एक कमरे व एक छोटे से हाल के साथ बाथरूम सहित आफिस का निर्माण कराया गया था। उस समय तीनो चारो नेताओ ने कुल 8 से 10 लाख रूपया दिया था।

WhatsApp Image 2023 03 24 at 1.12.57 PM

लेकिन इस बार अफजाल अंसारी की ओर से 11 लाख रूपये की राशि अपनी निधि से जारी करने के कदम से पत्रकार एसोसिएशन के दिन बेहतर होने के आसार है। दूसरे मंजिल पर बनने वाले हाल की दीवालों का काम पूरा हो चुका है। छत डलनी है जो इसी महीने पूरी हो जायेगी इसके बाद बचे पैसे से तीसरे मंजिल पर एक कमरे का निर्माण और किये जाने की योजना है। सांसद निधि से बनने वाले तीन मंजिला व एसोसिएशन कार्यालय को लेकर पत्रकारों में खुशी है। जिलाध्यक्ष विनोद पाण्डेय, वरिष्ठ पत्रकार सुर्यवीर सिंह, अशोक श्रीवास्तव आदि पत्रकारों ने सांसद को इस सहयोग के लिये बधाई दिया है।

टीम आईबीएन न्यूज

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0016

देवरिया – श्रद्धा और विश्वास ही शिव-पार्वती का स्वरूप : पं. राघवेन्द्र शास्त्री – शिव महापुराण कथा के षष्ठम दिवस पर निकली भव्य शिव बारात, बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू, देवरिया। सावन के पावन महीने में मठिया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *