टीम आईबीएन न्यूज़
राकेश की रिपोर्ट | गाजीपुर
गाजीपुर जिले के उचौरी में हुए दोहरे हत्याकांड के बाद बुधवार को एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने चिलौना कला गांव पहुंचकर मृतक अनुराग सिंह और अमन चौहान के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने सरकार की ओर से पीड़ित परिवारों को पांच-पांच लाख रुपए की आर्थिक सहायता का चेक सौंपा।
परिजनों ने की नौकरी और सुरक्षा की मांग
इस दौरान पीड़ित परिवारों ने सरकार से नौकरी, सुरक्षा और शस्त्र लाइसेंस की मांग की। उन्होंने कहा कि परिवार के सदस्यों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए शस्त्र लाइसेंस दिया जाए ताकि वे भविष्य में किसी भी अनहोनी से खुद को बचा सकें।
एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने आश्वासन दिया कि सरकार पीड़ित परिवारों की हरसंभव मदद करेगी और उनकी सभी मांगों पर विचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकारी सहायता के तहत सुरक्षा और रोजगार के विषय में संबंधित अधिकारियों से चर्चा की जाएगी।
प्रशासनिक अधिकारी भी रहे मौजूद
इस मौके पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रामेश्वर सुधाकर, तहसीलदार देवेंद्र यादव समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
—