Breaking News
6ea2a796 349f 4ba6 a959 470516ed9e23

गाजीपुर:नपा चुनाव मे दगी कारतूस से लगेगी सपा या होगा कद्दावर दावेदार,आये 15 आवेदन

 

टीम आईबीएन न्यूज6ea2a796 349f 4ba6 a959 470516ed9e23

गाजीपुर। नगर पालिका गाजीपुर के चुनाव में समाजवादी पार्टी के अध्‍यक्ष पद और सभासद के टिकट के लिए कुल 15 प्रत्‍याशियो ने आवेदन किया।

निवर्तमान विधानसभा अध्‍यक्ष तहसीन अहमद ने बताया कि बुद्धवार को अध्‍यक्ष पद के लिए चार आमिर अली, अशोक अग्रहरी, नरेंद्र कुशवाहा और अतीक राईनी ने आवेदन किया। सभासद के लिए कुल 11 प्रत्‍याशियो ने आवेदन किया है।

अबतक दो दिनो में कुल अध्‍यक्ष पद के लिए आठ और सभासद के लिए 34 लोगो ने आवेदन किया है।

आवेदन के बाद सपा नेता आमिर अली ने बताया कि नगर में मूलभुत सुविधाओ का आभाव है, 25 वर्ष के कार्यकाल में भाजपा ने योजनाबद्ध तरीके से कार्य नही किया है जिसके चलते मिश्रबाजार से लेकर रूहीमण्‍डी तक के व्‍यापारियो का व्‍यापार चौपट हो गया है, पार्किंग के आभाव में और जाम के चलते लोग बाजार में खरीददारी के लिए जाना नही चाहते है।

आमिर अली ने कहा कि सपा का कोई निष्‍ठावान कार्यकर्ता को टिकट मिले जिससे की भाजपा को पराजित किया जा सकें। लेकिन पिछले चुनाव मे हार कर इस बार कैसे जीत जायेगे यह बात साफ नही है।

चर्चा यह भी है कि एक बार करारी शिकस्त खाने वालो मे भी अभी भी नगर पालिका की कुर्सी पर बैठने की इच्छा बची है और इसे पूरा करने के लिए भी लोगो ने सपा से टिकट का आवेदन भी किया है।

साहब शहर के भाई जान भी है लेकिन सपा दगी कारतूस पर क्यो दाव लगायेगी यह आम वोटर तो नही समझ पा रहा है।

हालाकि आवेदक साहब अलग समाज के भी है कई विद्यालयो के डायरेक्टर भी है जो ग्रामीण इलाके मे इनका रसूख बताता है।फिर भी जिलाध्यक्ष या संगठन को कैसे समझायेंगे कि दगी कारतूस से लड़ाई कैसे जीती जायेगी।

राकेश की रिपोर्ट

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0007

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से NEET अभ्यर्थी युवक की मौत, खेत से लौटते समय हुआ हादसा

मानिकपुर गांव में तेज बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आया 21 वर्षीय रोहित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *