Breaking News
Screenshot 20250320 163922

गाजीपुर:आकाशीय बिजली के चपेट में आकर पति-पत्नी व आठ माह के बच्चे की दर्दनाक मौत

टीम आईबीएन न्यूज़

ब्युरो रिपोर्ट

 

गाजीपुर। जिले के दिलदारनगर थाना क्षेत्र के कर्मा गांव के लिंक मार्ग से बृहस्पतिवार को घर जा रहे बाइक सवार पति-पत्नी और पुत्र की आकाशीय बिजली के चपेट में आने से मौत हो गई।

सूचना मिलते ही क्षेत्रीय लेखपाल और पुलिस मौके पर पहुंचकर विधिक कार्रवाई में जुट गए। परिजनों की चीख- पुकार से गांव में हड़कंप मचा है। कर्मा गांव निवासी रविशंकर कुशवाहा (32) दिल्ली में रहकर प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते थे। रिश्तेदारी में शादी का कार्यक्रम आयोजित होने और होली पर्व पर वह गांव आए थे। बीते 19 मार्च को पत्नी सरोज कुशवाहा (30) और पुत्र अंकुश (8 माह) को लेकर बाइक से नगसर हाल्ट थाना के सरहुला गांव स्थित ससुराल गए थे।

शादी समारोह से पति पत्नी और मासूम पुत्र के साथ बाइक से घर जा रहा था परिवार

जैसे ही वह मुख्य मार्ग से बाइक गांव के लिंक मार्ग के तरफ लेकर घुमे तेज आवाज के साथ गिरी बिजली के चपेट में आ गए। जिससे पति- पत्नी और मासूम पुत्र अचेत होकर सड़क पर गिर पड़े। आसपास के लोग उन्हें उपचार के लिए दिलदारनगर स्थित निजी अस्पताल ले गए। जहां से चिकित्सकों ने रेफर कर दिया। इसके बाद दूसरे निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे, जहां डाक्टरों ने दंपती और मासूम को मृत घोषित कर दिया गया। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

 

*सूचना के बाद मौके पर पहुची पुलिस व सरकारी अमला*

 

सभी लोग अस्पताल पहुंच गए। तीनों का शव देख घरवाले दहाड़े मारकर रोने- बिलखने लगे। वहीं हादसे की जानकारी मिलते ही क्षेत्रीय लेखपाल और स्थानीय पुलिस अस्पताल पहुंचकर विधिक कार्रवाई में जुट गई। थानाध्यक्ष अशोक मिश्रा ने बताया कि तीनों शवों को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261004 WA0014

देवरिया – एम्बुलेंस दुर्घटना में चार लोगों की मृत्यु पर डीएम व एसपी ने परिजनों से मिलकर जताया शोक, बंधाया ढांढस

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता   देवरिया। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर एम्बुलेंस दुर्घटना में चार …