Breaking News
Screenshot 20250320 163523

गाजीपुर;शिक्षण में नवाचार का प्रयोग करते हुए कक्षा शिक्षण को प्रभावी बना सकते हैं :कोमल

टीम आईबीएन न्यूज़

ब्युरो रिपोर्ट

गाजीपुर। माध्यमिक शिक्षकों का नवाचारी शिक्षण विधियों के प्रयोग आधारित तीन दिवसीय प्रशिक्षण जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान सैदपुर में बुधवार को सम्पन्न हुआ।

तीन दिवसीय प्रशिक्षण में सन्दर्भदाता के रुप में डायट प्रवक्ता डॉ. अनामिका शिवकुमार पाण्डेय, डॉ. अर्चना सिंह, राजवंत सिंह एवं राकेश यादव ने प्रशिक्षित किया।

प्रशिक्षण के समापन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डायट प्राचार्य कोमल यादव ने कहा कि हम अपने कक्षा शिक्षण में नवाचार का प्रयोग करते हुए कक्षा शिक्षण को प्रभावी बना सकते हैं।आज इस बात की आवश्यकता है कि कक्षा शिक्षण के दौरान हम छात्र को सक्रिय रखें ताकि छात्र अधिगम अधिक से अधिक हो सके।

कक्षा शिक्षण के दौरान शिक्षक को छात्रों के सभी पक्षों के विकास पर बल देना होगा। इसके लिए अपने शिक्षण के दौरान नवाचारी शिक्षण विधियों का प्रयोग करना होगा। इस दौरान शिक्षक को छात्रों में मूल्य एवं नैतिक विकास पर भी बल देना होगा।

प्रशिक्षण कार्यक्रम के नोडल डॉ. सर्वेश कुमार राय ने अपने सम्बोधन में शिक्षकों को अपने शिक्षण विधा में परिवर्तन करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षक को उन शिक्षण विधियां का प्रयोग करना है। जिससे छात्र अधिक सक्रिय होकर अधिगम कर सकें।

इस अवसर पर निधि सोनकर, सुमन तिवारी, डॉ साजिया रशीदी, आलोक तिवारी, डॉ मंजर कमाल, बृजेश कुमार,आलोक कुमार सहित प्रशिक्षणार्थी गण उपस्थित रहे। धन्यवाद ज्ञापन अभय चंद्र द्वारा किया गया।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …