Breaking News
5d7dd5b2 45c8 4694 93f9 be7e7986e1c2

गाजीपुर: खाद्य विभाग की ताबडतोड कार्रवाई से मिलावटखोरो मे मची भगदड सेम्पुलिग तेज

 

टीम आईबीएन न्यूज5d7dd5b2 45c8 4694 93f9 be7e7986e1c2

गाजीपुर। आर0सी0 पाण्डेय सहायक आयुक्त (खाद्य)-प्प् गाजीपुर के निर्देशन में दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भाईदूध पर्व के अवसर पर जनपद गाजीपुर के आम जनमानस को सुरक्षित एवं शुद्ध खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अभियान चलाकर कुल 10 नमूनें संग्रहित किये गये, जिसका विस्तृत विवरण निम्नवत है।

तलिया गाजीपुर स्थित प्रकाश कुमार के प्रतिष्ठान से बूंदी के लड्डू का 01 नमूना, युसुफपुर मुहम्मदाबाद गाजीपुर स्थित फैमिली मेगा मार्ट से छोहाडा एवं काजू का 01-01 नमूना, युसुफपुर मुहम्मदाबाद गाजीपुर स्थित सुनील के प्रतिष्ठान से बादाम पट्टी का 01 नमूना, महेशपुर मुहम्मदाबाद गाजीपुर स्थित अनिल के प्रतिष्ठान से रस्क का 01 नमूना, फूल्लनपुर निकट रेलवे क्रासिंग गाजीपुर स्थित मृत्युंजय कुमार के प्रतिष्ठान से लकठा (गुड, मैदा, चावल) का 01 नमूना एवं दिनांक 06.11.2023 को संग्रहित नमूनों में नोनहरा रोड कठवामोड़ गाजीपुर स्थित राधेश्याम की डेयरी से मिश्रित दूध का 01 नमूना, नोनहरा रोड कठवामोड़ गाजीपुर दूधिया धनंजय से मिश्रित दूध का 01 नमूना, नोनहरा रोड कठवामोड़ गाजीपुर दूधिया अनिल यादव से गाय का दूध का 01 नमूना, नोनहरा रोड कठवामोड़ गाजीपुर स्थित यदुवंशी डेयरी से पनीर का 01 नमूना, संग्रहित नमूनें खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला, उ0प्र0 प्रेषित किये जा रहें है,

जॉच रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 के अन्तर्गत विधिक कार्यवाही की जायेगी। नमूना संग्रह की कार्यवाही आर0पी0 सिंह, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी गाजीपुर के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों अवधेश कुमार, गुलाब चन्द गुप्त, गोपाल चन्द, समला प्रसाद यादव, राजीव कुमार सिंह एवं विरेन्द्र यादव की टीम द्वारा की गयी।

राकेश की रिपोर्ट

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *