Breaking News
3848d9ee 8376 42ea 9ae1 7af3efa1e358

गाजीपुर: डीएम आपिस पहुची चुनाव को लेकर पीजी कालेज मे चल रहे आन्दोलन की गूज छात्रो ने सौपा पत्रक

 

टीम आईबीएन न्यूज

पीजी कालेज के छात्र संघ प्रतिनिधिमंडल डीएम से मिला,चुनाव के संदर्भ में दिया पत्रक

3848d9ee 8376 42ea 9ae1 7af3efa1e358

गाजीपुर। पीजी कॉलेज गाजीपुर के छात्र संघ प्रतिनिधि मंडल ने छात्रसंघ चुनाव अतिशीघ्र कराने के सम्बन्ध में जिलाधिकारी आर्यका अखौरी से मिलकर वार्ता कर पत्रक दिया। छात्रसंघ प्रतिनिधि मंडल ने जिलाधिकारी से छात्रसंघ चुनाव अनिवार्यतः कराने हेतु माननीय उच्चतम न्यायालय व उच्च न्यायालय के आदेशों एवं शिक्षा मंत्री भारत सरकार तथा उच्च शिक्षा मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जारी शासनादेशों का जिक्र किया।

जिसपर जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने कहा कि हम शासन से पत्राचार कर एक सप्ताह के अंदर शीघ्र अतिशीघ्र चुनाव कराने हेतु महाविद्यालय प्रशासन के साथ बैठक करेंगे। पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष ओमप्रकाश पाण्डेय ने कहा कि उच्च न्यायालय ने सीधे पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर से सम्बद्ध समस्त महाविद्यालयों को छात्र संघ चुनाव कराने का आदेश दिया है,जिसका उल्लंघन महाविद्यालय प्रशासन व जिला प्रशासन कर रहा है।

छात्र नेता डॉ शम्मी सिंह ने कहा कि छात्रसंघ चुनाव न कराना मौलिक अधिकार का हनन है और उच्च शिक्षा मंत्री उत्तर प्रदेश ने सदन में एक सदस्य के प्रश्न के जबाब में ये स्पष्ट कहा कि प्रदेश के सारे विश्वविद्यालय व महाविद्यालयों को छात्र संघ चुनाव कराने का निर्देश दिया जा चुका है फिर भी इस तरह के नजरअंदाजी जिला प्रशासन व महाविद्यालय प्रशासन के तानाशाही को दिखाता है।

छात्र नेता शशांक उपाध्याय ने कहा कि छात्र संघ लोकतंत्र की नर्सरी है और छात्रसंघ चुनाव न कराकर इस नर्सरी को नष्ट किया जा रहा है। छात्र नेता सिद्धांत सिंह ने कहा कि महाविद्यालय प्रशासन कि मंशा छात्रसंघ चुनाव कराने कि नहीं है क्योंकि छात्रसंघ के अनुपस्थित में अवैध वसूली,फीस वृद्धि और तमाम अनियमितता मनमाने तरीके से किये जा सकते हैं।

पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष दीपक उपाध्याय ने कहा कि छात्रसंघ चुनाव वर्तमान सत्र में शीघ्र अतिशीघ्र नहीं कराया गया वृहद आंदोलन करने के लिए छात्र बाध्य होंगे।

छात्रसंघ प्रतिनिधि मंडल में शामिल छात्र नेताओं मे आकाश कुमार चौधरी,अभिषेक कुमार चौरसिया, कन्हैया चौरसिया,विकास यादव शैलेश यादव,प्रशांत सिंह,विकास तिवारी,अनुज कुमार, निखिल,प्रिंस इत्यादि मौजूद थे।

राकेश की रिपोर्ट

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *