Breaking News
e5b25384 0c84 401c 9944 c78cbac133e4

गाजीपुर: जिले मे अवैध तमंचा लेकर चोरी की बाईक से घूम रहा मौजूद मऊ का शातिर बदमाश गिरफ्तार

 

टीम आईबीएन न्यूज

e5b25384 0c84 401c 9944 c78cbac133e4

गाजीपुर। थाना दुल्लहपुर पुलिस द्वारा चोरी की एक अदद मोटरसाईकिल व एक तमंचा व एक जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार है।

एसपी ओमवीर सिंह द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी भुड़कुड़ा के कुशल पर्यवेक्षण में थाना दुल्लहपुर पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त शिव कुमार पुत्र गुड्डु राम निवासी महलीपुर थाना सरायलखंशी जनपद मऊ को गिरफ्तार किया गया ।

जिनके पास से एक चोरी कि मोटरसाइकिल बिना नं0 के अपाचे व एक अदद तमंचा व एक अदद जिन्दा कारतुस 315 बोर बरामद हुआ ।

जिसके सम्बन्ध मे थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 190/23 धारा 411 भादवि0 व 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत शिव कुमार पुत्र गुड्डु राम नि0 महलीपुर थाना सरायलखन्शी जनपद मऊ के विरुद्ध पंजीकृत किया गया । इस संबंध में थानाध्यक्ष अशोक मिश्रा ने बताया कि अभियुक्त के विरुद्ध अन्य विधिक कार्यवाही सम्बन्धित थाने द्वारा की जा रही है।

राकेश की रिपोर्ट

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *