Breaking News
7cad96aa 84d7 45ae 8e09 81a8f3cb0907

गाजीपुर: जेल पहुचे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पूर्णकालिक सचिव दीपेन्द्र कुमार

 

टीम आईबीएन न्यूज7cad96aa 84d7 45ae 8e09 81a8f3cb0907

गाजीपुर :सचिव ने किया जेल का निरीक्षण, किया बंदियों से बात।राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देश पर शनिवार को जिला कारागार में जिले के जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पूर्णकालिक सचिव, दीपेन्द्र कुमार गुप्ता, द्वारा जेल का निरीक्षण किया गया

विषय पर शिविर का आयोजन किया गया। बंदियों से निःशुल्क अधिवक्ता, जेल लोक अदालत तथा उनकी जेल अपील से संबंधित अन्य समस्याएं पूछी गयी एवं उनके यथोचित अधिकार हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया तथा बंदियों को उनके संवैधानिक अधिकारों के विषय में विस्तृत जानकारी दी गयी। जेल अधीक्षक द्वारा बताया गया कि वर्तमान में कुल 960 बंदी निरूद्ध है।

जिसमें 829 पुरूष, 51 महिला के साथ 8 बच्चा निरूद्ध है व 80 अल्पवयस्क है। बंदियों को सुबह का नाश्ता-चना, चाय व दोपहर का भोजन-रोटी, चावल, अरहर की दाल, सब्जी (आलू, नेनुआ) तथा शाम का भोजन-रोटी, चावल, चना की दाल सब्जी (आलू, लौकी) दिया जाता है। सचिव द्वारा पुरूष एवं महिला बैरक का भी निरीक्षण किया गया। इस दौरान जेल के कई बंदियों से बात कर उनकी समस्याओं को समझने के साथ ही उनके निस्तारण का निर्देश दिया।

सचिव ने कारापाल को जिला कारागार में स्थित जेल लीगल क्लीनिक पर विशेष रूप से ध्यान देने के निर्देश दिए ताकि जेल में निरूद्ध बंदियों को समय से व समुचित विधिक सहायता प्राप्त हो सके। कारागार परिसर में साफ-सफाई, मच्छरो के बचाव के लिए छिड़काव के लिए निर्देशित किया गया। इस अवसर पर कारापाल रविन्द्र सिंह यादव उपस्थित रहे।

राकेश की रिपोर्ट

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *