Breaking News
40b69f73 7793 4fa3 9307 20680147c368

गाजीपुर:एक और विवाहिता चढी फर्जी अस्पताल की भेट बिलख रहे परिजन मचा हडकंप

 

टीम आईबीएन न्यूज40b69f73 7793 4fa3 9307 20680147c368

गाज़ीपुर : कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र के एक निजी अस्पताल पर विवाहिता के डिलीवरी के दौरान ऑपरेशन होने से हालत नाजुक होने पर विवाहिता की मऊ जाते समय मौत हो गई। परिजन अस्पताल के सामने शव को रखकर संचालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे।ग्रामीण सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर थाने लाई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार वरेसर थाना क्षेत्र के सागा पाली मुरार सिंह गांव निवासी अफरोज अंसारी की पत्नी तजबुन उम्र 25 वर्ष प्रेग्नेंट थी परिजनों ने बताया कि बरेसर चट्टी पर एक निजी अस्पताल संचालिका बिंदु यादव ने कासिमाबाद युसुफपुर रोड स्थित विकास हॉस्पिटल पर डिलीवरी करने के लिए भेजा जहां पर 2:30 बजे अस्पताल पर परिजन पहुंचे ।

निजी अस्पताल संचालक के द्वारा तजबून का ऑपरेशन कर दिया गया। जिस दौरान बच्चा हुआ । बताया गया है तजबून को खून की कमी हो गई है हालत खराब होने पर संचालक के द्वारा मऊ रेफर कर दिया गया। जहां विवाहिता की मौत हो गई। यह मामला देख संचालक मौके से फरार हो गया।

विवाहिता की मौत से आहत परिजन शव को लेकर देर रात 9 बजे कासिमाबाद विकास हॉस्पिटल पर पहुंचे और शव को रखकर संचालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। ग्रामीण सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर थाने लाई जहां फर्जी अस्पताल संचालकों के चल रहे अवैध गोरख धंधों पर नकेल कसने के लिए ग्रामीणों की भी जुड़ गई। अवैध निधि अस्पताल संचालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे।

कासिमाबाद कोतवाली प्रभारी निक्षक आशेष नाथ सिंह ने बताया कि मृतक के पति अफरोज अंसारी के तहरीर पर विकास हॉस्पिटल के संचालक डॉक्टर अजय राजभर के खिलाफ 304 आईपीसी धारा दर्ज कर पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई।

राकेश की रिपोर्ट

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *