Breaking News
Screenshot 20241211 215859

गाजीपुर :बिहार नं की एसयूवी मे मिली 2824 पैकेट अंग्रेजी शराब चालक भी गिरफ्तार

 

टीम आईबीएन न्यूज़

ब्युरो रिपोर्ट

गाजीपुर। शराब तस्करों की टोह में लगी गहमर थाना पुलिस ने महिन्द्रा एसयूवी कार में रखी अवैध अंग्रेजी शराब सहित शराब तस्कर को गिरफ्तार करने में सफल रही।

उपनिरीक्षक रमेश कुमार पटेल चौकी प्रभारी कामाख्या मय हमराह थाना गहमर जनपद गाजीपुर ने चेकिंग के दौरान, संदिग्ध प्रतीत होने पर क्षेत्र के आर्यन ढाबा बारा पर मौजूद कार वाहन संख्या बीआर 44 पी 6881की तलाशी ली तो कार से 38 कार्टून में रखी कुल 1824 पाउच (फ्रूटी)अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई।

पुलिस ने कार के साथ अभियुक्त दुर्गेश कुमार पुत्र संजय गौड़ निवासी ग्राम तेतरहर थाना सिकरौल जनपद बक्सर बिहार को हिरासत में ले लिया। बरामदगी के सम्बन्ध में थाने पर आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध विधिक कार्यवाही की गयी।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261014 WA0008

देवरिया – पथरदेवा विधानसभा-338 में भाजपा की करारी हार होगी : परवेज आलम

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र 338 पथरदेवा में आगामी विधानसभा चुनाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *