Breaking News

अपने स्मार्टफोन पर खेती सम्बन्धित कार्यक्रम की जानकारी ले और लाभ कमाएं उपकृषि निदेशक अशोक उपाध्याय।

 

ब्यूरो रिपोर्ट विकाश चन्द्र अग्रहरी IBN NEWS मिर्ज़ापुर

मीरजापुर। मंडल के उप कृषि निदेशक अशोक उपाध्याय ने बताया कि जनपद के किसान भाईयों को सूचित किया गया है कि आगामी शुक्रवार को दिन में ग्यारह बजे से दोपहर ढाई बजे तक मण्डलीय रबी उत्पादकता गोष्ठी का आयोजन किया गया है। जिसमें कृषि उत्पादन आयुक्त, उत्तर प्रदेश शासन की अध्यक्षता में वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित मण्डलीय रबी उत्पादकता गोष्ठी में मण्डल के किसानों के साथ रबी की विभिन्न फसलों के उत्पादन तकनीकी एवं कृषकों की आय दोगुनी किये जाने के सम्बन्धी विषयों को साझा किया जायेगा। उक्त महत्वपूर्ण कार्यक्रम में विश्वविद्यालय से आये हुए, ख्यातिलब्ध वैज्ञानिकों भी उपस्थित रहेंगें।

 

उपस्थित वैज्ञानिकों द्वारा खेती के अलावा पशुपालन, मत्स्य एवं उद्यान के बारे में नई-नई तकनीकी जानकारी दी जायेगी। साथ ही खेती में कौन-कौन से तरीकों को अपनाकर कम लागत में अधिक उत्पादन प्राप्त किया जा सकता है। इस बारे में भी वैज्ञानिकों द्वारा चर्चा की जायेगी। उक्त आयोजित कार्यक्रम को किसान भाई जिनके पास स्मार्ट फोन है नीचे दिये गये लिंक के द्वारा उक्त कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देख सकते है तथा खेती करने के नये-नये तरीके, फसलों की सुरक्षा कैसे करें, आदि के बारे में जानकारी प्राप्त करके अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बना सकते है। वीडियो कान्फ्रेन्सिंग की लाइव स्ट्रीमिंग कृषि विभाग की की वेबसाइट https://webcast.gov.in/up/agriculture/ पर देखी जा सकेगी। उप कृषि निदेशक, द्वारा किसान भाईयों से अनुरोध किया गया है कि वह अधिक से अधिक संख्या में अपने स्मार्ट फोन पर कार्यक्रम को देखें और खेती के तरीकों के बारे में अधिक से अधिक जानकारी प्राप्त करें।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *