Breaking News
WhatsApp Image 2023 12 26 at 5.03.40 PM

वीर बाल दिवस पर याद किए गए चार साहिबजादे

 

सिक्ख समाज ने जताया प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभारWhatsApp Image 2023 12 26 at 5.03.40 PM

मीरजापुर। भारत सरकार द्वारा 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस के रूप में घोषित किये जाने पर मंगलवार को अहरौरा नगर स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी महाराज गुरु सिंह सभा अहरौरा के प्रांगण मे आयोजित कार्यक्रम बलिदानी शहीद साहिबजादो का नमन किया गया,इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने गुर साहिबान के बलिदान पर विस्तार से प्रकाश डाला,कहा कि सिक्ख गुरूओ ने भारतीय संस्कृति और धर्म की रक्षा के लिए पीढिया दर पीढ़ियां कुर्बान कर दी लेकिन धर्म की मार्ग से बिरत नहीं हुये, चमकौर के युद्ध और अजीत सिंह जुझार सिंह के पराक्रम का वर्णन करते हुए कहा कि तुष्टिकरण की राजनीति ने ऐसे महान नायकों के इतिहास को धुंधला कर दिया था और 60 सालो तक देश के शासकों को यही बताने मे बीत गया कि मुगल महान थे, लेकिन अब समय चक्र बदल गया है देश में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व मे राष्ट्रवादी विचारधारा की सरकार दिल्ली में आसीन हैं जिनके शासन काल मे देश के अमर बलिदानियों के इतिहास को उद्धृत किया जायेगा और भारत के आने वाली पीढ़ियों को उनके बलिदान त्याग और समर्पण की गाथा बतायी जायेगी, विधायक ने कहा कि भारत का जनमानस प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभारी हैं जिन्होंने वीर बाल दिवस की तिथि घोषित कर गुरू साहिबान के बलिदान का देश के सामने मजबूती से लाने का प्रयास किया कार्यक्रम मे भाजपा अहरौरा मंडल अध्यक्ष महेन्द्र सिंह ने भी गुरु साहिबान के त्याग बलिदान और हिंदू संस्कृति की रक्षा मे योगदान पर प्रकाश डाला, मौजूद रहने वाले प्रमुख लोगों मे गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष सतपाल सिंह भाजपा जिला उपाध्यक्ष अमित पांडेय बैजनाथ प्रजापति जयकिशन जायसवाल नागेन्द्र बहादुर सिंह रमेश बहेलिया उमेश केशरी मनोज सोनकर कृष्णा तिवारी सुरेन्द्र प्रजापति श्वेता सिंह प्रीति पटेल श्वेता श्रीवास्तव ईश्वर सिंह सुरजन सिंह जीत सिंह गुलाब सिंह मान सिंह महा सिंह नवीन पटेल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व सिक्ख समाज के लोग मौजूद रहे

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *