Breaking News
6c0c403f f9f0 4793 bdab 7739992c7793

श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व उद्योग मंत्री विपुल गोयल

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

6c0c403f f9f0 4793 bdab 7739992c7793

फरीदाबाद:श्री लखदातार सेवा ट्रस्ट फरीदाबाद द्वारा अग्रवाल कॉलेज,बल्लभगढ़ में श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया जिसमे बरेली,जयपुर ओर ग्वालियर व कोलकाता समेत अन्य तमाम शहरों से पहुंचे गायकारों ने अपनी विशेष प्रस्तुति देकर जागरण में आये हजारों लोगों का मन मोह लिया।

इससे पहले आयोजनकर्ताओ की तरफ से सुबह बाबा श्याम के प्रतीक चिन्ह के तौर पर भव्य निशान यात्रा शहर से निकाली गयी जो महावीर कॉलोनी से शुरु होकर मेन बाजार बल्लभगढ़ होते हुए उत्सव स्थल अग्रवाल कॉलेज तक पहुंची जिसमें फरीदाबाद शहर के अलावा अन्य जगहों से आये सैकड़ो श्याम प्रेमियों ने निशान यात्रा मे भाग लेकर बाबा के जयकारो के साथ उत्सव स्थल तक पहुंचे।

इस अवसर पर पूर्व उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने कार्यक्रम में शिरकत कर बाबा के चरणों में आशीर्वाद लिया ओर कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों को श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव् की बधाई दी। पूर्व उद्योग मंत्री विपुल ने कार्यक्रम में आए प्रसिद्ध कलाकारों का भी स्वागत करते हुए कहा की आज भारतीय संस्कृति को विदेशो की धरती तक पहुंचाने का श्रेय हमारे भारतीय कलाकारों को जाता है।

इससे पहले लखदातार सेवा ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने पूर्व उद्योग मंत्री विपुल गोयल का शाल ओढ़ाकर ओर मोमेंटो देकर स्वागत भी किया। इस मौके पर फरीदाबाद जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा,श्याम सुन्दर गोयल चैयरमेन,ब्रिज भूषण प्रधान,लखदातार सेवा ट्रस्ट व उनके सभी पदाधिकारीगण, महेंद्र बंसल,मुरारी लाल गर्ग, अशोक जैन,रवि सिंगला पूर्व नगर योजनकार नगर निगम फरीदाबाद के अलावा कई गणमान्य व समाजसेवी लोगों के साथ साथ कार्यक्रम मे हजारों लोग मौजूद थे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *