Breaking News
d2c24c29 bd68 47b8 9263 b375af90c547

ईश्वरीय सत्ता हर युग में इस धरा पर अपने भक्तों का उद्धार करने आती है:विजय प्रताप

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

d2c24c29 bd68 47b8 9263 b375af90c547

फरीदाबाद:कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व बड़खल विधानसभा से प्रत्याशी विजय प्रताप ने लकड़पुर दयालबाग में आयोजित साई संध्या में भाग व आशीर्वाद प्राप्त किया।

उन्होंने साईं संध्या में 51000 का सहयोग दिया। इस मौके पर विजय प्रताप ने कहा कि ईश्वरीय सत्ता हर युग हर काल में इस धरा पर अपने भक्तों का उद्धार करने आती है। साई बाबा भी जो भगवान भोले नाथ के अवतार माने जाते हैं उन्होंने भी शिरडी में अवतार लेकर अपने भक्तों का कल्याण किया।

आज इतने वर्ष हो गए उनको धरा धाम में गए,लेकिन उनके सिद्धांत वो ज्ञान,आज भी सभी को प्रकाशित कर रहा है। उन्होंने कहा कि साई बाबा अपने भक्तजनों को भभूति दिया करते थे।

जिससे भक्तों के सभी संकट दूर हो जाते थे। लेकिन यह उदी महज खाक हुई, राख नहीं होती थी। यह साई नाथ का महाप्रसाद होता था। यह महज सांसारिक दुख दर्दों को मिटाने की दवा नहीं होती थी, यह तो साई तप की पूंजी होती थी, वैराग्य की धूनी थी। यह जिस-जिस पर गिरती है, उनके जीवन का कल्याण कर देती है।

साई ने इस उदी के माध्यम से संसार को संदेश दिया कि यह शरीर भी इसी की भांति एक दिन राख हो जाएगा। इसी के साथ विजय प्रताप ने 2-3 चौक पर आयोजित महाकिर्तन समागम गुरुद्वारा पंचायती में भी भाग लिया और आशीर्वाद प्राप्त किया । इस मौके पर पार्षद जितेंद्र भड़ाना,छोटे लाल,सुख दयाल,भाटिया सेवक समाज के प्रधान मोहन सिंह भाटिया,आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *