Breaking News
WhatsApp Image 2021 09 08 at 5.11.36 PM

चनहा पिपरी मार्ग पर देवकली गांव के पास कार एवं बाइक में भीषण टक्कर, इलाज के दौरान मौत

 

अयोध्या रिपोर्टर कामता शर्मा IBN NEWS

अयोध्या तारुन थाना क्षेत्र के चनहा पिपरी मार्ग पर पारागरीबशाह के देवकली गांव के पास कार एवं बाइक की भीषण टक्कर में बाइक चालक शिवराम पांडे गम्भीर रूप से घायल हो गया। बताया गया कि बाइक को टक्कर मारने वाली कार बाइक को कुछ दूर तक अपने साथ घसीट ले गयी।

घटना की सूचना इलाक़ाई तारुन पुलिस को हुई तो थानाध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह मय पुलिस दलबल के मौके पर पहुँच गम्भीर रूप से घायल बाइक सवार शिवराम पांडेय 52 बर्ष को 108 एम्बुलेंस से इलाज हेतु जिला अस्पताल भेजवाया जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। दुर्घटना ग्रस्त कार व बाइक को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर थाने भेजवा दिया है।बताया गया कि कार और बाइक चालक एक ही दिशा से तारुन की तरफ से आ रहे थे और रामपुर भगन की तरफ जा रहे थे।

लेकिन मौके पर मौजूद ग्रामीणों में चर्चा थी कि आगे चल रहे बाइक चालक देवकली गांव के पास सड़क किनारे बने अपने मकान की तरफ ज्यो ही मुड़े पीछे से तेजगति से आ रही कार ने बाइक में तेज गति से टक्कर मार दिया। जिससे बाइक चालक गड्ढे में जा गिरा और बाइक को कार अपने साथ घसीट ले गयी।यह घटना दोपहर करीब 12 बजे के आसपास बताई जाती हैं।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *