Breaking News
26c35490 0a56 4b00 b293 76d2d9da1e5a

उद्यान विभाग द्वारा किया गया किसानों को जागरूक

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट26c35490 0a56 4b00 b293 76d2d9da1e5a

फरीदाबाद:डीसी विक्रम सिंह के कुशल मार्गदर्शन में उद्यान विभाग फरीदाबाद द्वारा गांव-जुन्हैड़ा, टिकरी खेड़ा व ददसिया में ग्राम स्तरीय किसान जागरूकता कैम्प आयोजित किये गये। इन जागरूकता कैम्प में गांवों के किसान सरपंच/ पंचायत प्रतिनिधियों ने भाग लिया। जागरूकता कैम्पस में मेरी फसल मेरा ब्यौरा,मेरा पानी मेरी विरासत,मुख्यमंत्री बागवानी बीमा योजना,भावान्तर भरपाई योजना व विभागीय योजनाओं के पंजीकरण करने के लिए व प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने व जल शक्ति अभियान के बारे में किसानों को विस्तार से जानकारी देकर जागरूक किया जा रहा है।

कैंपों में बागवानी अधिकारियों द्वारा किसानों को विभागीय योजनाओं से रूबरू करवाया जा रहा है। इसके अतिरिक्त बागवानी विभाग द्वारा किसानों को योजनाओं के पम्पलेट्स भी वितरित किए गए ताकि किसान ज्यादा से ज्यादा योजनाओं का लाभ ले सके। कैम्प में विभाग की सभी योजनाओं के बारे में किसानों को विस्तार पूर्वक अवगत कराया।

जिला फरीदाबाद के सभी गांवों में जागरूकता कैम्प आयोजित किए जाएंगे और जिला के सभी गांवों में अगस्त तक किए जाएगें। किसानों से आह्वान किया जा रहा है कि किसान विभागीय योजनाओं को ज्यादा से ज्यादा अपनाएं। जिससे किसान बागवानी फसलें लेकर अपनी आय बढ़ा सकें। वहीं मेरा पानी मेरी विरासत को अपनाकर धान की फसल को छोड़कर बागवानी फसलें अपनाएं जिससे पानी की बचत हो सके तथा अधिक आय प्राप्त कर सकें।

खेतों में फलदार पौधे के बाग लगाने वाले किसानों को बागवानी विभाग अब ज्यादा अनुदान देगा। अब विभाग ने किसानों को मिलने वाली अनुदान राशि को 50 प्रतिशत तक कर दिया है। बाग लगाने वाले किसानों को अनुदान राशि तीन भागों में दी जाएगी। अधिक अनुदान राशि देकर सरकार का मकसद किसानों की आय व फलों के उत्पादन को बढ़ाना है।

एक किसान को अधिकतम 10 एकड़ बाग तक अनुदान राशि दी जा सकती है। बाग लगाने वाले किसानों को चार श्रेणियों में अलग-2 मिलेगी अनुदान राशि-पहली श्रेणी में एक एकड मे छ गुना सात मीटर की दूरी पर 95 पौधे लगाए जाएगें। इसमें अमरूद,बेर,नींबू,मौसमी के पौधे हो सकते हैं। किसानों को ये धनराशि मिलेगी अनुदान के रूप
जिला बागवानी अधिकारी डॉक्टर रमेश कुमार ने बताया कि किसान धान की फसल की जगह बाग लगाएंगे उन्हें 32500/- रुपये प्रति एकड व जो किसान सामान्य जगह पर बाग लगायेंगे उन्हें 25500/-रुपये प्रति एकड़ अनुदान राशि विभाग द्वारा दी जाएगी। पहले साल जो किसान धान की फसल की जगह बाग लगाएंगे उन्हें 19500/- रुपये व सामान्य जगह पर बाग लगाने वाले किसानों को 12500 रुपये दिये जायेंगे।

दूसरे व तीसरे साल 6500-8500/- रुपये विभाग द्वारा किसान को मुहैया कराये जायेंगें। दूसरी श्रेणी में छ गुना छह मीटर पर एक एकड़ में 110 या इससे ज्यादा पौधे अमरूद, नींबू आदि के फलदार पौधे लगेंगे। इसमें जो किसान धान की फसल की जगह बाग लगाएंगे उन्हें 50,000/- रु प्रति एकड व जो किसान सामान्य जगह पर बाग जगायेंगे उन्हें 43,000/- रु० प्रति प्रति एकड़ के हिसाब से विभाग द्वारा अनुदान राशि दी जाने का प्रावधान है।

वहीं पहले वर्ष किसान को धान की फसल की जगह बाग लगाने वाले पर 30,000/-रु व सामान्य जगह पर बाग लगाने पर 23,000/- रु दिये जाएगें। दूसरे व तीसरे साल 10-10 हजार रु प्रति एकड़ किसानों को मिलेंगें। चौथी श्रेणी में 8 गुना 8 मीटर दूरी पर टिश्यू कल्चर खजूर के बाग लगाने पर 1 लाख 40हजार रुपये किसान को दिये जाने का प्रावधान किया गया है। पहले साल किसान को 84000/- रु दूसरे व तीसरे साल किसान को 28-28 हजार रु किसान को अनुदान राशि के रूप में दिया जाएगा।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *