Breaking News
WhatsApp Image 2024 04 15 at 20.39.45

मोदी की हैट्रिक में फरीदाबाद की हो अहम भूमिका:नायब सैनी

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज बड़खल की धरती से हरियाणा में विजय की हुंकार भरते हुए लोगों से आह्वान किया कि नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने में फरीदाबाद की भी हाजरी बढ़नी चाहिए। 2019 के चुनाव में फरीदाबाद देश में तीसरे नम्बर पर था और अब 2024 में फरीदाबाद देश में पहले नम्बर पर होना चाहिए। उन्होंने रैली में उमड़ी भारी भीड़ से गदगद रैली के आयोजक एवं हरियाणा की शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा की खुलकर तारीफ करते हुए कहा रैली में मौजूद लोगों के चेहरों पर झलकता जोश इस बात का संकेत है कि इस बार बड़खल पहले से भी ज्यादा वोटों से जीत दिलाएगा। उन्होंने लोगों से चुनाव के प्रचार और प्रसार में जुट जाने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री सैनी देर सायं बड़खल विधानसभा के बौद्ध विहार पार्क में आयोजित विजय संकल्प रैली को बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित कर रहे थे।

WhatsApp Image 2024 04 15 at 20.39.45

यूं तो रैली के मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल थे लेकिन स्वयं मनोहर लाल के बुलावे पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी रैली में शिरकत करने पहुंच गए। जिससे क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। मंच पर रैली आयोजक शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा के संयोजन में बड़खल क्षेत्र की जनता की ओर से जहां शक्ति रूपक तलवार भेंट की गई। वहीं स्मृति चिन्ह के रूप में भगवान हनुमान की प्रतिमा भी भेंट की गई। रैली में केन्द्रीय राज्य मंत्री एवं लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि मोदी सरकार ने महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में कदम उठाते हुए एक करोड़ लखपति दीदी बनाने का काम किया है और आने वाले समय में लखपति दीदी की संख्या 3 करोड़ से ज्यादा होगी। उन्होंने कहा कि महिलाओं को वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल करने वाली कांग्रेस ने कभी भी महिलाओं के उत्थान के लिए कदम नहीं उठाया। लेकिन नरेंद्र मोदी सरकार महिलाओं की देश के विकास में भागीदारी हो इसके लिए नारी शक्ति वंदन बिल लेकर आई और महिलाओं को लोकसभा और विधानसभा में 33 प्रतिशत आरक्षण देने का अधिकार मोदी सरकार ने दिया है। इसी का परिणाम है कि आज आपकी विधायक सीमा त्रिखा भी शिक्षा मंत्री के रूप में मौजूद है।

रैली को सम्बोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भावुक अंदाज में बड़खल क्षेत्र से अपना रिश्ता कुछ इस तरह से बयां किया। उन्होंने कहा कि मैं आज यहां पूर्व मुख्यमंत्री की हैसियत से नहीं बल्कि अपने परिवार के बीच में आया हूं क्योंकि जब से मैं मुख्यमंत्री बना तब से मैंने करनाल और अपनी बहन सीमा त्रिखा के क्षेत्र बड़खल में कोई फर्क नहीं समझा। उन्होंने जब-जब भी मुझसे बड़खल क्षेत्र के लिए कुछ मांगा मैंने उससे सवाया करके दिया। इसी का परिणाम है कि आज बड़खल विकास की नई गाथा लिख रहा है। उन्होंने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस के पास न नेता है न नीयत है और वह परिवाद और भ्रष्टाचार में फंसे पड़े है और यहीं कारण है कि आज कांग्रेस के बड़े नेता हरियाणा में लोकसभा चुनाव न लड़ने के लिए एक-दूसरे पर पल्ला झाड़ रहे है। उन्होंने कहा कि पहले हरियाणा ने दस लोकसभा सीट जीती थी इस बार दस के साथ-साथ मुख्यमंत्री की विधानसभा को मिलाकर 11 सीट जीतकर प्रधानमंत्री की झोली में डालेंगे।

 

रैली आयोजक शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा ने अपने सम्बोधन में मुख्यमंत्री नायब सैनी और पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का अपने शब्दों में शुक्राना करते हुए कहा कि आज वह जिस भी मुकाम पर है वह पहले क्षेत्र की जनता और फिर इन्हीं नेताओं की बदौलत है। उन्होंने कहा कि इस बार के लोकसभा चुनाव में बड़खल क्षेत्र की जनता कृष्णपाल गुर्जर के पक्ष में सबसे अधिक मतदान कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 400 पार के नारे में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। रैली में लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर ने अपने दस साल के कार्यकाल में किए गए कार्यों के आधार पर फिर से भाजपा का कमल खिलाने की अपील की। इस मौके पर उद्योग मंत्री पं.मूलचंद शर्मा,विधायक नरेंद्र गुप्ता,नयनपाल रावत,लोकसभा संयोजक अजय गौड़,भाजपा जिलाध्यक्ष राजकुमार वोहरा,पूर्व जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा,अश्वनी त्रिखा एडवोकेट,संदीप जोशी,नीरा तोमर,मूलचंद मित्तल,सोहनपाल छोकर,ललित गिरी,श्याम सुन्दर कपूर,वजीर डागर,राजन मुथरेजा, गोल्डी खालसा,राकेश धुन्ना,हरेंद्र भड़ाना,सतेन्द्र पाण्डे,प्रवीण चौधरी,कमल शर्मा,अमित आहूजा,खुशबू सिंह,सुदेश शर्मा,साधना शर्मा,कर्मवीर बैंसला लिखि चपराना,विवेक भड़ाना, पंकज सिवाल,बदन सिंह,गगनदीप सिंह रिंकू, ओमप्रकाश ढींगड़ा,संजय अरोड़ा, संजय,महेंद्र,चमन गर्ग,सरदार काले,पंकज रामपाल,बिशम्बर भाटिया,मोहन सिंह भाटिया,बहादुर सिंह सब्बरवाल, रविन्द्र सिंह राणा,मनजीत सिंह,जसवंत सिंह,प्रवीण शर्मा,दिनेश बंसवाल,सुरेश,बदन सिंह सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *