Breaking News
फरीदाबाद में जमियत ए उलेमा द्वारा चलाया गया पौधारोपण अभियान फरीदाबाद में जमियत ए उलेमा द्वारा चलाया गया पौधारोपण अभियान

जमियत ए उलेमा जिला ने कार्यकर्ताओं व उलेमा एकराम के साथ किया पौधारोपण

100 से अधिक पौधे लगाए, हरियाली और सद्भाव का दिया संदेश

✍🏻 बी.आर. मुराद | IBN NEWS, फरीदाबाद

फरीदाबाद:
पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सद्भाव की दिशा में जमियत ए उलेमा जिला फरीदाबाद ने एक सराहनीय पहल करते हुए 100 से अधिक पौधे लगाए। यह अभियान बल्लभगढ़ के ऊंचा गांव जामा मस्जिद कब्रिस्तान और सेक्टर-62/65 क्षेत्र में चलाया गया। साथ ही, जिले के प्रमुख मदरसा जामिया इलियासी दारुल हुदा ईदगाह सेक्टर-6 में भी पौधारोपण किया गया।

इस अभियान में शामिल हुए जमियत उलेमा लीगल एडवाइजर मौलाना मोहम्मद आबिद नदवी, एडवोकेट ताहिर प्रधान, समाजसेवी जावेद हुसैन, भीम आर्मी जिला अध्यक्ष हाजी जान मोहम्मद तथा अन्य अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने पौधे लगाकर नेक कार्य का शुभारंभ किया।


इस्लाम में भी है पेड़ लगाने का विशेष महत्व

मौलाना मोहम्मद आबिद नदवी ने कहा कि:

“पेड़ लगाना इस्लाम में सवाब का कार्य है। हर जीव-जंतु, परिंदे, इंसान को इससे लाभ होता है। पौधों से न केवल हरियाली आती है बल्कि यह बीमारियों से भी बचाते हैं।”

उन्होंने मस्जिदों के इमाम और मदरसों के जिम्मेदारों से अपील की कि वे आगे आकर इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें और लोगों को जागरूक करें।


साम्प्रदायिक सौहार्द और भाईचारे की मिसाल

इस अवसर पर हिंदू समुदाय के युवा समाजसेवी स्वराज सिंह अधाना, एडवोकेट नरसिंह अधाना, डॉ. श्यामवीर ने भी सहभागिता निभाई। इनके सहयोग से ऊंचा गांव कब्रिस्तान और मदरसों में सैकड़ों पौधे लगाए गए। यह एक सांप्रदायिक सौहार्द और भाईचारे की सुंदर मिसाल है।


252 पौधे लगाने का लक्ष्य

जमियत ए उलेमा ने इस अभियान के अंतर्गत 252 पौधे लगाने का संकल्प लिया है, जिसमें से 100 से अधिक पौधे पहले ही लगाए जा चुके हैं।
इस अभियान में मास्टर शोकिन, साहिल खान, हाजी सरदार खान (प्रधान RWA सेक्टर 48), मौलाना अशरफ अली, बाबू खान सिद्दीकी, शेर खान मलिक, मौलाना इनामुल हसन कासमी, हाफिज मोहम्मद शाहिद, कारी मोहसिन, मदरसे के छात्र और अनेक कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।


जमियत उलमा का संदेश

कार्यक्रम के दौरान मौलाना आबिद ने कहा कि:

“जमियत उलमा हिंद हमेशा अमन, भाईचारे और जरूरतमंदों की मदद के लिए तत्पर रही है। हजरत मौलाना सैयद अरशद मदनी साहब के मार्गदर्शन में यह संगठन बिना किसी भेदभाव के समाज सेवा करता है। पेड़ लगाना न सिर्फ सवाब का कार्य है, बल्कि यह सरकार के ‘हरियाली मिशन’ में भी सहयोग है।”

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260623 WA0001

अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर सिक्खों चलते राहगीरों को पिलाया शरबत

मीरजापुर। अहरौरा पांचवें पातशाही श्रीगुरु अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर संगत …