Breaking News
WhatsApp Image 2024 04 21 at 9.15.47 AM 1

डीपीएस ग्रेफ में विदाई समारोह का हुआ आयोजन

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्टWhatsApp Image 2024 04 21 at 9.15.47 AM 1

फरीदाबाद:डीपीएस ग्रेटर फरीदाबाद द्वारा बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों का विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रो-वीसी रोहित जैनेंद्र जैन,विशेष आमंत्रित सदस्य पूर्व संस्थापक प्रिंसिपल सुरजीत खन्ना,प्रधानाचार्या डॉ.बिंदु शर्मा,मुख्याध्यापिका संजना महाजन और सुप्रिया बख्शी,वरिष्ठ समन्वयक नेहा पांडे,परीक्षा नियंत्रक,चंचल चंदना द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। इस मौके पर 12वीं कक्षा के विद्यार्थी अर्नव जैन हेड ब्वाय,पर्णिका पांडे हैड गर्ल ने स्कूल से संबंधित अपने अनुभव सांझा किए। इस मौके पर कक्षा 11वीं के विद्यार्थियों ने भगवान शिव का आह्वान करते हुए मनमोहन प्रस्तुति दी।

इसके अलावा स्कूल बैंड के फुट टैपिंग संगीत के साथ 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने रैंप वॉक की। इस अवसर पर प्राचार्या डा.बिंदु शर्मा ने मिस्टर डीपीएस और मिस डीपीएस की घोषणा की। इस अवसर पर रोहित जैनेंद्र जैन ने विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की। वहीं विशेष आमंत्रित सदस्य,पूर्व संस्थापक प्रिंसिपल,सुरजीत खन्ना ने इस अवसर पर छात्रों को आशीर्वाद दिया,और उन्हें अनुशासन,प्रतिबद्धता,करुणा और अखंडता के मूल्यों को जीवित रखने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम के समापन पर प्राचार्या डा.बिंदु शर्मा ने 12वीं कक्षा को शपथ दिलवाई।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0015

अज्ञात व्यक्ति द्वारा आवेदक के खाते से whatsapp के माध्यम से साइबर ठगी की घटना से सम्बन्धित 31,640 रूपये को पीड़ित के खाते में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक प्रमोद कुमार सिंह पुत्र राम लोचन सिंह नि. जंगल महाल बरही थाना अहरौरा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *