बीगोद–स्थानीय राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को एलपीजी गैस सिलेंडर उपयोग करने के सुरक्षित तरीके समझाए गए।

सुरक्षित और संरक्षित स्लोगन के तहत आईओसी इंडेन अधिकारी राहुल जांगिड़ ने
महिलाओं को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। महिलाओं को गैस सिलेंडर व गैस चूल्हे को सुरक्षित रूप से उपयोग करने के उपाय बताए गए।
गैस चूल्हा हमेशा गैस सिलेंडर से ऊंचा रखें, रसोईघर में किसी अन्य ज्वलनशील वस्तु का उपयोग न करें, रात में रसोई का काम खत्म होने पर सोने से पहले हमेशा रेगुलेटर को बंद करें। गैस की गंध आने पर रेगुलेटर बंद कर सिलेंडर पर सेफ्टी कैप लगाकर बंद कर दें तथा तुरंत ही वितरक को इसकी सूचना दें।
कार्यक्रम में सरपंच मेहरून बानू, उप सरपंच अब्दुल वहाब,वार्ड पंच हेमंत पहाड़ियां एवं महिलाएं और छात्राएं मौजूद रही।
(फोटो कैप्शन– गैस सिलेंडर उपयोग के नियोजित तरीके बताते) फोटो- प्रमोद कुमार गर्ग