Breaking News

एक्सक्लूसिव पटना :बीए की छात्रा ने की खुदकुशी- देखिये कहा

बीए की छात्रा ने की खुदकुशी- देखिये कहा
पटना कदमकुआं थाना क्षेत्र के चाई टोला में बीए फाइनल ईयर की छात्रा मनीष कुमारी (22) ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है. रविवार की रात 8.30 बजे मनीषा अपने कमरे में थी. इस दौरान दुपट्टे का फंदा बनाकर छत की कुंडी से लटक गयी. काफी देर तक दरवाजा बंद रहने के कारण जब परिजन मनीषा को बुलाने पहुंचे तो काफी बुलाने पर न तो उसका आवाज आया और न ही दरवाजा ही खुला. इस पर तत्काल कदमकुआं पुलिस को जानकारी दी गयी. मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो देखा कि मनीषा छत की कुंडी से लटक गयी है. उसकी मौत हो चुकी थी. यह दृश्य देखकर परिजन भौचक रह गये, सभी रोने लगे. इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लिया. इस संबंध में घरवाले कुछ नहीं बता पा रहे हैं. उसने सुसाइड क्यों किया इसका पता नहीं चल पा रहा है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

रिपोर्ट अमन सिंह ibn24x7news पटना

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

ब्रेकिंग न्यूज उद्योगपति अडानी ने किया प्रभु श्रीराम का दर्शन, पूजन

अयोध्या ब्यूरो कामता शर्मा अयोध्या। देश और दुनिया के जाने-माने उद्योगपति गौतम अडानी ने आज …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *