Breaking News

EXCLUSIVE भटनी युवा कपड़ा व्यवसायी ने पंखे से लटककर की खुदकुशी

 

रिपोर्ट अनुज त्रिपाठी IBN NEWS सलेमपुर देवरिया

भटनी(देवरिया):स्थानीय थाना क्षेत्र के नगर पंचायत भटनी में सिनेमा रोड स्थित एक वस्त्र विक्रेता ने गत रात्रि को अपनी दुकान में ही फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना मिलने पर गुरुवार को लगभग 11 बजे दिन में पुलिस की मौजूदगी में दुकान का शटर तोड़कर शव को बाहर निकाला गया। पुलिस को एक सुसाइड नोट भी हाथ लगना बताया जा रहा है।

नगर पंचायत वार्ड संख्या 3 हतवां निवासी के आकाश गुप्ता पुत्र प्रह्लाद गुप्ता नगर के सिनेमा रोड में कपड़े की दुकान संचालित करता था। उसके पिता पिछले साल लॉक डाउन में ही मर गये थे और मां बचपन मे गुजर गई थी। आकाश के दो भाई सचिन गुप्ता और राहुल गुप्ता, सचिन आसाम में रहता है।

और राहुल अरुणांचल प्रदेश में रहता है। तीन भाई और एक बहन रोशनी गुप्ता उम्र 18 वर्ष है। पुलिश घटना स्थल पर पहुँच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए देवरिया भेज दिया।इस मामले में सोसाइड नोट से भी कुछ स्पष्ट नही हो रहा है। जो कि आकाश ने अपने मित्र बँटी के नाम से लिखा है,जिसमे गहरी मित्रता की बात सामने आ रही है।लेकिन घटनाक्रम कुछ और ही संकेत दे रहा है।पुलिस के जाँच के बाद ही आत्महत्या के कारणों का पता चल पायेगा।

पुलिस ने शव के साथ उसकी बहन रोशनी गुप्ता को भी थाने लेकर गयी है। और उससे पूछताछ भी कर रही है। चार दिन पहले उसके घर से एक सोसाइड नोट भी बरामद हुआ था।जिसे उसकी बहन रोशनी गुप्ता ने मृतक आकाश के दोस्त बँटी पुत्र श्रवण गुप्ता सिनेमा रोड भटनी को दे दी।जिसकी जानकारी रोशनी ने उपनिरीक्षक श्रीप्रकाश को दी।पुलिसप्रशासन मामले की छानबीन में जुटी है ।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20261002 WA0003

देवरिया – के.के. पब्लिक एकेडमी सीनियर सेकेंडरी भटनी में मनाई गई गांधी-शास्त्री कि जयंती

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया,भटनी। के.के. पब्लिक एकेडमी सीनियर सेकेंडरी, भटनी में *राष्ट्रपिता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *