भारी बारिश के मद्देनजर राज्य भर के सभी स्कूल और कॉलेज दो दिन के लिए बंद रहेंगे: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ)
उत्तर प्रदेश में भारी बारिश का कहर, कल बंद रहेंगे सभी स्कूल-कॉलेज,मुख्यमंत्री योगी ने जारी किया निर्देश
उत्तर प्रदेश में लगातार दो दिनों से हो रही बारिश ने जनजीवन अस्तव्यस्त कर दिया है।
कई स्थानों पर पेड़-पोल और मकान धराशायी
यूपी सरकार ने शुक्रवार को प्रदेश के सभी स्कूल कॉलेजों को बंद रखने का निर्देश दिया है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कार्यालय की ओर से इस बाबत सूचना जारी की गई है। मौसम विभाग के निदेशक जे. पी.गुप्ता के अनुसार प्रदेश के मौसम में यह बदलाव मध्य प्रदेश व आसपास केन्द्रित कम हवा के दबाव क्षेत्र की वजह से आया है। बीते 24 घंटे से प्रदेश में मानसून सक्रिय है।
40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चली। इस वजह से तमाम इलाकों में पेड़, खंभे और मकानों की दीवारें गिरने की घटनाएं हुईं। राज्य में बदली बारिश का यह सिलसिला अलग-अलग इलाकों में 19 सितंबर तक जारी रहने के आसार हैं।