Breaking News

EXCLUSIVE: तिलक से लौट रहे गाजीपुर के चार वाहनो को ट्रक ने रौंदा 4 की मौत 1 दर्जन गंभीर

ब्यूरो रिपोर्ट राकेश पाण्डेय IBN NEWS गाजीपुर

गाजीपुर: मऊ जिले के मुहम्मदाबाद गोहना चिरैयाकोट मुख्य मार्ग पर सुहवल चट्टी के पास सड़क किनारे खड़ी तीन स्कॉर्पियो को चिरैयाकोट के तरफ से तेज गति से आ रही ट्रक ने रौंद दिया।

हादसे में तीनों स्कॉर्पियो पूरी तरह क्षतिग्रस्‍त हो गईं। इससे इसमें बैठे लगभग 11 लोगों में से चार लोगों की मौत हो गई। जबकि लगभग सात लोग बुरी तरह से घायल हो गए हैं। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल आजमगढ़ ले जाया गया। यहां सभी की हालत गंभीर होने पर इन्हें वाराणसी रेफर कर दिया गया। सभी लोग गाजीपुर लोहारापुर गांव से मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली के टेकरी गांव में तिलक चढ़ाने के लिए आए थे।

वहीं जानकारी होने के बाद गाजीपुर के मरदह स्थित लोहरा गांव में मातम की स्थिति है। हादसे की जानकारी होने के बाद मौके पर स्‍थानीय लोगों के अलावा पुलिस प्रशासन ने भी राहत और बचाव कार्य करते हुए सभी को अस्‍पताल भेजा जहां कई अन्‍य लोगों की भी हालत चिंताजनक बनी हुई है। वहीं स्‍थानीय पुलिस के अनुसार घटनास्थल क्षेत्र आजमगढ़ के जहानागंज थाना क्षेत्र में आता है, दूर क्षेत्र में स्थित होने की वजह से हादसे की जानकारी देर से हो सकी।+

पुलिस के अनुसार यह घटना शुक्रवार देर रात करीब 12:30 बजे की है। हादसे में घायल शशिकांत पांडेय की बहन का तिलक लेकर लोग मुहम्मदाबाद गोहना चिरैयाकोट मुख्य मार्ग पर सुहवल चट्टी के पास सड़क किनारे मौजूद थे। इस दौरान किनारे खड़ी तीन स्कॉर्पियो जो मरदह गाजीपुर लोहारापुर गांव से तिलक चढ़ाने के बाद घर वापस जा रहे थे उनपर ट्रम काल बनकर टूट पड़ा।

तेज गति से आ रहे ट्रक ने तीनों स्कॉर्पियो को पूरी तरह से रौंद दिया जिस में बैठे लगभग 11 लोगों में से चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इसमें लगभग सात लोग बुरी तरह से घायल हो गए

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260809 WA0014

देवरिया – द्वादश ज्योतिर्लिंग भारत की संस्कृति और आध्यात्मिक एकता के प्रतीक : शास्त्री जी

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव शिव महापुराण कथा के अष्टम दिवस पर द्वादश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *