रिपोर्ट मुराद बलबार IBN NEWS फरीदाबाद, हरियाणा
फरीदाबाद:रमजान माह में का पहला अशरा पूरा होने पर व कोरोना को बढ़ते देखकर शहर के तीन इमामों ने ऑनलाइन IBN NEWS के साथ मस्जिद में आने वाले सभी नमाजियों को जागरूक करने के लिए मीटिंग की है | जिसमें कि बल्लभगढ़ स्थित ऊंचा गांव जामा मस्जिद के इमाम मौलाना जमालुद्दिन ने ऑनलाइन होकर बताया कि रमजान में सभी नमाजियों को हमने पहले से ही जागरूक किया हुआ है और समय के साथ तराबीह में भी जो लोग आते हैं
उनको हम समय से घर जाने के लिए बोल देते हैं | और बढ़ते कोरोना महामारी को खत्म करने के लिए हम अल्लाह पाक से दुआ कर रहे हैं और जल्द ही ये बला हट जाएगी | तो वहीं कारी हारून राशीद अहमद ने कहा कि कोरोना महामारी को देखते हुए हमने मस्जिद में आने वाले लोगों को मास्क व सैनिटराइजर करके आने के लिए जागरूक किया है |
तो वहीं सराय ख्वाजा के कुरैशी मस्जिद के इमाम हाफिज अतिक ने बताया कि कोरोना काल में सभी मदरसे व मस्जिद में आने वाले नमाजियों को जागरूक किया गया हुआ है | ये कार्यक्रम ऑनलाइन ही आयोजित किया गया है | रमजान में इबादत ऐसी करें ताकि कोरोना चला जाए व सभी की जिंदगी सही से चल सके दुआ ऐसी करें |