Breaking News

अयोध्या मे नौ में से आठ शिकायतों का किया तत्काल निस्तारण, यूपी महिला आयोग की सदस्य ने समस्याएं सुनीं

सर्किट हाउस में मौजूद राज्य महिला आयोग की सदस्य रितु शाही व अन्य

 अयोध्या ब्यूरो कामता शर्मा

अयोध्या ,उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य रितु शाही सोमवार को अयोध्या पहुंचीं। उन्होंने सर्किट हाउस में महिला संबंधी समस्याओं की सुनवाई की। सुनवाई के दौरान पीड़ित महिलाएं भी मौजूद रहीं। नौ में आठ शिकायतों का तत्काल निस्तारण कर दिया।IMG 20241118 WA0007

थाना खंडासा के भीखी पुरवा गांव में पैतृक संपत्ति में बटवारे को लेकर युवती की शादी में पड़ रहे रोड़े पर परिजनों से महिला आयोग की सदस्य रितु शाही ने फोन पर बात की। हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया। सदस्य रितु शाही ने कहा कि जिन महिलाओं को शिकायत थी उनकी शिकायतों का निस्तारण किया गया है।

सभी महिलाएं संतुष्ट होकर गई हैं, जो महिलाएं लखनऊ महिला आयोग में नहीं पहुंच सकती उनकी सुनवाई के लिए महिला आयोग के सदस्य हर जनपद में पहुंच रहे हैं। थाना खंडासा के भीखी पुरवा में पैतृक संपत्ति के बंटवारे को लेकर हुए विवाद में ग्राम प्रधान व ग्रामीणों ने सुलह समझौता करा दिया। घर का ताला खुल गया है। संपत्ति विवाद में सौतेले भाइयों ने घर में ताला लगाया था।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260623 WA0001

अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर सिक्खों चलते राहगीरों को पिलाया शरबत

मीरजापुर। अहरौरा पांचवें पातशाही श्रीगुरु अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर संगत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *