Breaking News

विधायक ने किया सीएचसी पर फिजियोथेरेपी केन्द्र का शुभारंभ मेगा कैंप वितरित किया गया आयुष्मान कार्ड

टीम आईबीएन न्यूज़

ब्युरो रिपोर्ट

वाराणसी 18 नवम्बर,2024

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चोलापुर में मरीजों को दी जाने वाली सुविधाओं में विस्तार करते हुए फिजियोथैरेपी यूनिट की शुरूआत की गई है। IMG 20241118 WA0005

फिजियोथैरेपी सेंटर में अत्याधुनिक मशीनें लगाई गई है। इसका शुभारंभ सोमवार को अजगरा विधायक टी. राम के द्वारा किया गया ।

इस अवसर पर सीएससी चोलापुर में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत मेगा कैंप का भी आयोजन किया गया था जिसमें 70 वर्ष के ऊपर के लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाया गया जिसका वितरण विधायक ने किया।

उन्होंने कहा कि इस फिजियोथेरेपी सेंटर से क्षेत्र के हजारों लोगों को लाभ मिलेगा। अस्पलात मे ही अब मरीजों को हड्डियों के दर्द से राहत मिलेगी।

IMG 20241118 WA0006

वृद्ध जनों को आयुष्मान कार्ड सशक्त बनाएगा। अब वृद्ध जनों को बीमारियों के इलाज हेतु किसी के सहारे की जरूरत नहीं महसूस होगी।मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ संदीप चौधरी अधीक्षक डॉ आर बी यादव आदि मौजूद रहे

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *