Breaking News

ब्रेकिंग न्यूज़ सड़क हादसे में कार सवार दो की मौत, चार गंभीर।

बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के चांदपुर के पास प्रयागराज हाईवे पर हुआ हादसा।

 अयोध्या ब्यूरो कामता शर्मा

बीकापुर।

कोतवाली क्षेत्र के चांदपुर गांव समीप हुई भीषण सड़क दुर्घटना में कार सवार दो लोगों की मौत हो गई। तथा दो मासूम बच्चों सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा रविवार की रातIMG 20241118 WA0008

करीब 2 बजे कोतवाली क्षेत्र के चांदपुर के पास प्रयागराज हाईवे पर हुआ। बताया गया कि कार सवार सभी लोग किसी वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए वाराणसी गए थे वहां से रविवार की रात में गोंडा वापस जा रहे थे।

रात करीब 2 बजे जैसे ही बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के चांदपुर गांव के पास पहुंचे ट्रक की चपेट में आने से कार के परखच्चे उड़ गए। कोतवाली पुलिस द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद सभी को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर लाया गया। जांच पड़ताल के बाद इमरजेंसी में मौजूद चिकित्सक धर्मेंद्र रंजन ने अरविंद गुप्ता उर्फ राजेंद्र गुप्ता 45 वर्ष निवासी गोंडा बस स्टैंड एवं राकेश गुप्ता 42 वर्ष निवासी रोजारपुर जनपद बलरामपुर को मृत घोषित कर दिया।

जबकि हादसे में घायल नानपारा बहराइच निवासी आशीष गुप्ता 32 वर्ष, गोंडा बस स्टैंड निवासी रंजना गुप्ता 35 वर्ष, सुरभा 5 वर्ष पुत्री अरविंद गुप्ता, श्रुति 6 वर्ष पुत्री अरविंद गुप्ता को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की जानकारी होने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों के आने के बाद सोमवार सुबह कोतवाली पुलिस द्वारा मृतकों के शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20261005 WA0005

देवरिया – चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। गौरीबाजार पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के मामले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *