Breaking News

माता रानी के नेत्र दर्शन के साथ आज रात शुरू होगा दुर्गा पूजा महोत्सव

 

रिपोर्ट ibn टीम
सिसवा बाजार महराजगंज
जनपद महराजगंज में लोकप्रिय व प्रसिद्ध सिसवा नगर पालिका परिषद का पांच दिवसीय दुर्गा पूजा महोत्सव आज रात्री में माता के नेत्र दर्शन के साथ प्रारंभ हो जाएगा जिसका समापन पांचवें दिन यानि सोलह अक्टूबर शनिवार को एकादशी के दिन दुर्गा माता की प्रतिमाओं के विसर्जन के साथ होगा।

 

बताते चले कि सिसवा बाजार का दुर्गा पूजा महोत्सव जनपद में प्रत्येक वर्ष अपनी अलग पहचान बनाता चला आ रहा है। इस बार महोत्सव पांच दिनों तक चलेगा। मंगलवार को रात्रि में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच माता के नेत्र दर्शन के साथ महोत्सव प्रारंभ हो जाएगा। सिसवा बाजार व ग्रामीण क्षेत्रों को मिलाकर लगभग तीन दर्जन दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। नगर की प्रमुख समितियां इस वर्ष विभिन्न शक्तिपीठों के दर्शन कराएंगी जिसके लिए समितियों ने तैयारियां लगभग पूरी कर लीं हैं। दूरभाष केंद्र समिति में भव्य पांडाल के बीच माता की विशाल प्रतिमा का दर्शन होगा।

 

लोकायन समिति पुरानी पुलिस चौकी में बंगाल की प्रसिद्ध शक्तिपीठ तारा देवी तथा मेन मार्केट समिति में विंध्याचल की अष्टभुजी माता का दर्शन महोत्सव में आकर्षण के केंद्र होंगे। इसके अलावा रेलवे स्टेशन, फलमंडी, हटठी माता स्थान, सायर माता स्थान सहित कस्बे की प्रमुख समितियां भी आकर्षक पांडाल की होड़ में लगी हुई हैं। दुर्गा पूजा समितियों के पदाधिकारियों का कहना है कि कोविड के मद्देनजर माता के दर्शन को आने वाले श्रद्धालुओं को सेनेटाइज करके मास्क देकर दर्शन कराया जाएगा।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260813 WA0003

साइबर ठगी की ₹66 हजार की धनराशि पीड़ित के खाते में वापस

अज्ञात व्यक्ति ने खाते में रुपये ट्रांसफर कराने के नाम पर की थी ठगी, अहरौरा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *