Breaking News
IMG 20220904 183736

केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री के आगमन को लेकर रेल प्रशासन द्वारा रंगाई पुताई का कार्य युद्ध स्तर पर

Ibn24×7news

सिसवा बाजार महराजगंज

केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री के आगमन को लेकर रेल प्रशासन द्वारा रेलवे स्टेशन के आस पास की कमियों सहित टिकट घर की रंगाई पुताई का कार्य रात के अंधेरे में युद्ध स्तर पर किया जा रहा है ।

गौरतलब है कि रेलवे स्टेशन पर जहाँ वर्ष भर गंदगियों की भरमार रहती है ।जिसके लिए न तो अधिकारी संवेदनशील रहते है और न ही स्टेशन प्रशासन इस समय वही रेल प्रशासन तीव्र गति से साफ सफाई और रंगाई पुताई का कार्य करा रहा है। ऐसे में एक प्रश्न हर एक उस व्यक्ति के जहन में आ रहा है जो इस समय रात के अंधेरे में रेलवे स्टेशन के टिकट घर की रंगाई पुताई होता देख रहा है ।क्या रेलवे प्रशासन इस समय युद्ध स्तर का कार्य कर यह दिखाना चाहता है कि मंत्री जी के आगमन पर स्टेशन परिसर की तनिक भी कमी दिखाई न दें ?

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260809 155226

देवरिया – त्रिपुरारी हैं भगवान शिव, सत्य की स्थापना के लिए किया त्रिपुरासुरों का संहार : पं. राघवेन्द्र शास्त्री

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू, देवरिया। पावन सावन मास में मठिया धाम, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *