Breaking News

गोरक्षनाथ महंत अवैद्यनाथ महाविद्यालय के सभागार में हुई बैठक

Ibn24×7news
महाराजगंज
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच में देश सबसे ऊपर है। वह वोट बैंक की राजनीति नहीं करते, बल्कि रचनात्मक तरीके से उच्च लक्ष्यों को लेकर आगे बढ़ते हुए सबसे बेहतर परिणाम लाने के लिए काम करते हैं ।

उक्त बातें देवरिया सदर विधायक डॉक्टर शलभ मणि त्रिपाठी ने जनपद महराजगंज के चौक नगर पंचायत के ब्रह्मलीन गुरु गोरक्षनाथ महंत अवैद्यनाथ महाविद्यालय के सभागार के कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि कही। उन्होंने नरेंद्र मोदी के कार्यों की जमकर सराहना की। उन्होने कहा कि पीएम मोदी के आगे कोई नेता नहीं टिकता। साढ़े 12 साल सीएम रहे और आठ साल से पीएम हैं। ये अद्भुत है।उन्होंने आगे कहा कि कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की दुनिया में लोकप्रियता बढ़ रही है। आम आदमी का जीवन स्तर सुधर रहा है। हमारे नेतृत्व के साथ पार्टी की बड़ी भूमिका है। उन्होंने कहा कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने दल की आधारशिला रखी। हमारे नेतृत्व ने सुखद परिणाम दिया है। 330 भारतीय जनता पार्टी के सांसद है। दुनिया का सबसे बड़ा राजनैतिक दल भाजपा है। एक सशक्त नेतृत्व की आवश्यकता थी ,जिसे मोदी जी ने पूरा किया है। नेहरू लोकप्रिय थे लेकिन वे आजादी के आंदोलन से जुड़े थे। पीएम नरेंद्र मोदी दुनिया के देशों की मदद कर रहे हैं। भारत आध्यात्मिक देश है। कोविड के दौरान सौ देशों की मदद की है। पीएम मोदी के जीवन को समझना होगा। बचपन से ही उनकी प्रतिभा दिखाई देने लगी थी। संघ के प्रचारक के रूप में उनकी भूमिका रही। उन्होंने देश के लोगों की समस्याएं समझीं। मोदीजी ने राजनीति में महावपूर्ण भूमिका निभाई। गुजरात के संगठन मंत्री रहते हुए पार्टी को मजबूत किया। इसके बाद राष्ट्रीय महामंत्री बने। 1990 में उन्होंने सदस्यता अभियान चलाया था। इसके बाद 2014 में जब अमित शाह अध्यक्ष बने तब सदस्यता अभियान चलाया। मिस्ड कॉल का अभियान मोदी जी की ही सोच थी।आज दुनिया की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी के रूप में भारतीय जनता पार्टी बन चुकी है।इस अवसर पर सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया, जिला अध्यक्ष परदेसी रविदास,प्राचार्य डॉ बसंत नाथ सिंह के अलावा भी संख्या में छात्र छात्राएं और स्थानीय लोग मौजूद रहे।रिपोर्ट फणीन्द्र कुमार मिश्र

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261014 WA0008

देवरिया – पथरदेवा विधानसभा-338 में भाजपा की करारी हार होगी : परवेज आलम

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र 338 पथरदेवा में आगामी विधानसभा चुनाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *