Breaking News

कैबिनेट मंत्री और विधायक ने की डीजीपी से मुलाकात मामले की जांच करने और सुरक्षा बढ़ाने की किया मांग

 

रिपोर्ट मो० अनस

 

गोरखपुर। मत्स्य विभाग के कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद और मुम्बई के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मुलाक़ात कर सीधे लखनऊ पुलिस मुख्यालय पर चौरीचौरा के भाजपा विधायक इंजीनियर सरवन निषाद ने रविवार को डीजीपी से मुलाकात की। उन्होंने डीजीपी को पूरे मामले की जानकारी दी। यह मुलाकात करीब एक घंटे चली।
विधायक ने डीजीपी को घटना का सिलसिलेवार विवरण दिया। कैबिनेट मंत्री ने डीजीपी से कहा कि इस मामले में धर्मवीर यादव सिर्फ एक छोटा मोहरा है। उसके पीछे बड़ी ताकतें हैं। वह लोग विधायक को फंसाने की साजिश रच रहे हैं । इतना ही नहीं उनसे विधायक की जान को खतरा भी है।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और निषाद पार्टी का गठबंधन कुछ स्थानीय नेताओं को रास नहीं आ रहा है। इस वजह से इस षड्यंत्र को किया जा रहा है। इसके कारण विधायक की जान खतरे में पड़ गई है।
डीजीपी ने पूरे मामले को गंभीरता से लेने का आश्वासन दिया। उन्होंने मामले की वृहद जांच कर करने का भी आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि विधायक की सुरक्षा बढ़ाई जाएगी। इस मामले में जो भी साजिश होगी उसको सामने लाया जाएगा।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261014 WA0008

देवरिया – पथरदेवा विधानसभा-338 में भाजपा की करारी हार होगी : परवेज आलम

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र 338 पथरदेवा में आगामी विधानसभा चुनाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *