Breaking News
IMG 20261022 WA0002

बुराई पर अच्छाई की जीत के पर्व दशहरा से लें प्रेरणा:राजेश नागर

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:हरियाणा सरकार के मंत्री राजेश नागर ने कहा कि दशहरा पर्व हमें बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देता है। भगवान श्रीराम ने रावण का अंत करके अधर्म पर धर्म की विजय स्थापित की थी। रावण दहन के प्रतीक के माध्यम से हमें अपने भीतर छिपी बुराइयों,अहंकार,क्रोध और नकारात्मकता को समाप्त करने का संकल्प लेना चाहिए।

मंत्री राजेश नागर ने यह बात सेक्टर-37 स्थित सामुदायिक मैदान में आयोजित दशहरा उत्सव के दौरान कही। उन्होंने यहां दशानन रावण का दहन किया और उपस्थित लोगों को दशहरा एवं नवमी पूजन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति अपने जीवन में बुराई नहीं चाहता,लेकिन समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए इसकी शुरुआत स्वयं से करनी होगी।

जब व्यक्ति स्वयं में सुधार करेगा,तभी परिवार और समाज में बदलाव आएगा। समाज के सुधरने से देश मजबूत होगा और भारत निरंतर प्रगति करते हुए विश्व में अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित करेगा। मंत्री नागर ने कहा कि त्योहार हमारी सांस्कृतिक विरासत,परंपराओं और नैतिक मूल्यों को मजबूत करने का अवसर प्रदान करते हैं।

दशहरा हमें सत्य,न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने तथा अन्याय के विरुद्ध खड़े होने की प्रेरणा देता है। हमें भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाते हुए एक बेहतर समाज के निर्माण में योगदान देना चाहिए।

इस अवसर पर मंत्री राजेश नागर ने तिगांव विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर आयोजित दशहरा उत्सवों में भी शिरकत की।

उन्होंने पुरी प्राणायाम सोसाइटी,नवीन नगर,इस्माइलपुर,अरावली इंटरनेशनल स्कूल के निकट,अजय नगर,शिव एंक्लेव और मंझावली सहित अनेक स्थानों पर पहुंचकर स्थानीय लोगों को दशहरा पर्व एवं नवमी पूजन की बधाई दी।

उन्होंने सभी के सुख,समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए पर्व को आपसी प्रेम,सद्भाव और भाईचारे के साथ मनाने का संदेश दिया। इस दौरान विक्की भड़ाना,अजय प्रताप भड़ाना,शंकर ठाकुर,प्रहलाद शर्मा,जयवीर खटाना,जसवंत सिंह,नितिन दायमा आदि अनेक प्रमुख व्यक्ति मौजूद रहे।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261020 WA0002

हास्य कवि सम्मेलन में लखन कुमार सिंगला ने की शिरकत, हास्य और साहित्य से सराबोर हुई शाम

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद:सेक्टर-19 स्थित महाराजा अग्रसेन भवन में शनिवार को अग्रवाल सभा …