Breaking News
WhatsApp Image 2025 08 29 at 7.46.32 AM

स्कूल वैन संचालन पर डीएम की सख़्ती

टीम IBN NEWS

बलिया: बच्चों की सुरक्षा को लेकर ज़िला प्रशासन पूरी तरह सख़्त हो गया है। ज़िलाधिकारी दिव्या मित्तल ने आदेश जारी करते हुए कहा कि अब मानकों के विरुद्ध चलने वाले किसी भी वाहन को बख़्शा नहीं जाएगा।

मुख्य निर्देश

बिना फिटनेस व ओवरलोडिंग करने वाले वाहन जब्त होंगे

स्कूल वैन व बस चालकों के लिए ड्रेस कोड अनिवार्य

हर विद्यालय में रोड सेफ्टी नोडल टीचर की नियुक्ति ज़रूरी

प्रार्थना सभा में प्रतिदिन छात्रों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई जाएगी

नियम तोड़ने पर स्कूल प्रबंधन व वाहन संचालक सीधे ज़िम्मेदार माने जाएंगे

डीएम ने कहा कि बच्चों की जान से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख़्त कार्रवाई की जाएगी। कोई भी वाहन यदि तय मानकों का पालन नहीं करता है तो उसे ज़ब्त कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने परिवहन विभाग और पुलिस को भी निर्देशित किया कि स्कूल खुलने और बंद होने के समय सघन चेकिंग अभियान चलाया जाए।

डीएम दिव्या मित्तल का कहना है –
“बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों को किसी कीमत पर बख़्शा नहीं जाएगा।”

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …