Breaking News

डीएम ने किया गौ- सदन मधवलिया का निरीक्षण

Ibn24×7news
ठूठीबारी महराजगंज
जिलाधिकारी महराजगंज सत्येंद्र कुमार झा ने दिन गुरुवार को गौ सदन मधवलिया का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस निरीक्षण में उन्होंने जिला पंचायत /क्षेत्र पंचायत द्वारा किए जाने वाले गौ सदन के मरम्मत कार्य का जायजा लेकर आवश्यक निर्देश दिया जिसमें गायों के लिये बेहतर सुविधा प्रदान करना मुख्य उद्देश्य था ।

इस बाबत जिलाधिकारी ने बताया कि गऊ माता की सेवा पुनीत कार्य है । इनकी देख रेख में कोई कमी नही आनी चाहिए ।इस दौरान एसडीएम निचलौल सत्यप्रकाश मिश्रा, सीओ निचलौल सूर्यबली मौर्य व ठूठीबारी प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश सिंह यादव समेत पुलिस टीम मौजूद रही।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260809 155226

देवरिया – त्रिपुरारी हैं भगवान शिव, सत्य की स्थापना के लिए किया त्रिपुरासुरों का संहार : पं. राघवेन्द्र शास्त्री

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू, देवरिया। पावन सावन मास में मठिया धाम, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *