Breaking News

BREAKING: मजदूरी कर घर लौट रहा युवक का बबूल के पेड़ पर लटकता मिला शव,मचा हड़कंप

रिपोर्ट – मोहित गुप्ता IBN NEWS श्रावस्ती

जिले में दिल को झकझोर देने वाली घटना सामने में आई है, यहां पर पंजाब से कमाई करके लौट रहे एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई है और हत्या करने के बाद उसका शव पेड़ से लटका दिया गया,बताया जा रहा है कि युवक काफी दिनों के बाद पंजाब से कमाई करने के बाद अपने घर लौट रहा था जिसकी सूचना कुछ लोगों को थी।वंही कमाई का रुपया भी साथ में ही था तभी कुछ लोगों ने रास्ते में रोककर उसे मौत के घाट उतार दिया और उसके पास मौजूद रुपए को लेकर लोग फरार हो गए। बैर हाल शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है जनपद के थाना मल्हीपुर के धर्मनगर का मामला है.

जहां पर 20 साल का पवन कुमार नाम का एक व्यक्ति पंजाब से कमाई करके लौट रहा था तभी उसका शव संदिग्ध परिस्थितियों में एक बबूल के पेड़ से रास्ते में लटकता हुआ मिला परिजनों का आरोप है कि कुछ लोगों ने उसकी हत्या करके शव को पेड़ से लटका दिया है, क्योंकि उसका लड़का पवन कुमार काफी दिनों के बाद पंजाब से कमाई करके लौट रहा था साथ में उसके पास काफी धन भी था जिसकी सूचना आरोपियों को थी रात में लौटते समय आरोपियों ने उसे मौत के घाट उतार दिया और उसका शव पेड़ में लटका दिया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं वहीं परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *