Breaking News
Screenshot 20250111 093716

जिला स्तरीय महिला खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट Screenshot 20250111 093716

फरीदाबाद:महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जिला स्तरीय महिला खेलकूद प्रतियोगिता 2024-2025 का आयोजन सैक्टर 12 स्थित खेल परिसर में किया गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी मीनाक्षी चौधरी ने हरी झंडी दिखाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।

उन्होंने बताया कि डीसी विक्रम सिंह के मार्गदर्शन में ये प्रतियोगिता कराते हुए महिला सशक्तिकरण का सन्देश दिया जा रहा है कि वे गृह कार्य के साथ ही समसामयिक गतिविधियों में भी सक्रिय भागीदार हैं।

जिला स्तरीय प्रतियोगिता में 18 से 30 वर्ष की महिलाओं ने 300 मीटर,400 मीटर दौड़ तथा 5 किलोमीटर की साईकिल रेस तथा 30 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं ने म्यूजिकल चेयर,डिस्कस थ्रो,100 मीटर रेस में पूरे उत्साह के साथ भाग लिया।

डिस्कस थ्रो प्रतियोगिता में प्रथम मीना देवी,द्वितीय रेनू राणा तथा तृतीय शशि रानी रही। जबकि म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में प्रथम पिंकी द्वितीय कुसुम तथा तृतीय मधू रही। 400 मीटर की रेस में दिव्या ने प्रथम,वंशिका ने द्वितीय तथा ललीता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर रेस में प्रथम सुदेश,द्वितीय तरन्नुम तथा तृतीय मुन्नी रही।

300 मीटर रेस मे प्रथम दृष्टि,द्वितीय इंदू तथा तृतीय नेहा रही। साइकिल रेस की प्रतियोगिता में प्रथम अंशिका,द्वितीय काजल तथा तृतीय रेनू रही। जिला कार्यक्रम अधिकारी मीनाक्षी चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष महिला खेलकूद प्रतियोगिता में दो पुराने खेल,मटका रेस और आलू चम्मच रेस को हटाकर म्यूजिकल चेयर,डिस्कस थ्रो को शामिल किया गया। जिसको महिलाओं ने काफी पसन्द किया।

प्रतियोगिता में खेल विभाग से दो कोचों के साथ बालकृष्ण भाटिया द्वारा सभी प्रकार के खेलों का आयोजन किया गया। अन्त में सभी विजेताओं को प्रथम,द्वितीय,तृतीय विजेता को 4100 रुपये 3100 रुपये व 2100 रूपये नकद ईनाम तथा प्रोत्साहन प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में संरक्षण अधिकारी हेमा कौशिक,जिले की सभी महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी,सभी सुपरवाईजर तथा अन्य स्टॉफ भी शामिल रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0015

अज्ञात व्यक्ति द्वारा आवेदक के खाते से whatsapp के माध्यम से साइबर ठगी की घटना से सम्बन्धित 31,640 रूपये को पीड़ित के खाते में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक प्रमोद कुमार सिंह पुत्र राम लोचन सिंह नि. जंगल महाल बरही थाना अहरौरा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *