Breaking News
WhatsApp Image 2024 11 03 at 7.30.06 PM

जिला कलक्टर नमित मेहता ने परिवार संग वृद्धाश्रम में मनाई दीपावली, बुजुर्गों के साथ बांटी खुशियाँ

(प्रमोद कुमार गर्ग)WhatsApp Image 2024 11 03 at 7.30.06 PM
भीलवाड़ा। जिला कलक्टर नमित मेहता परिवार सहित दीपावली की खुशियां साझा करने के लिए मंगरोप रोड स्थित ओम शांति सेवा संस्थान के वृद्धाश्रम में वृद्धजनों के बीच पहुंचे। आश्रम में जिला कलक्टर ने बुजुर्गों के साथ दीपावली मनाई, उन्हें भोजन परोसा और उनके साथ समय बिताया। जिला कलेक्टर की यह पहल वृद्धजनों के लिए एक विशेष उपहार जैसी थी, जिसने उनके चेहरे पर मुस्कान ला दी।

जिला कलक्टर ने वृद्धाश्रम में लक्ष्मी पूजन भी किया। उन्होंने देवी लक्ष्मी की आराधना की और समृद्धि और सुख की कामना की। उन्होंने बुजुर्गों के साथ मिलकर दीप जलाए और प्रार्थना की। मेहता ने आश्रम के सभी वृद्धजनों और स्टाफ को दीपावली की शुभकामनाएं दी। यह एक अनोखा और यादगार पल था जिसने आश्रम के वातावरण को और भी पवित्र बना दिया।WhatsApp Image 2024 11 03 at 7.30.07 PM

इस अवसर पर, उन्होंने कहा, “आइए हम दीपावली के इस पावन अवसर पर वृद्धजनों के प्रति अपनी सेवा और समर्थन को बढ़ावा देने का संकल्प लें।” जिला कलक्टर ने बुजुर्गों के लिए खुशी का मौका बनाया और उनका आशीर्वाद लिया। यह एक अनोखा और यादगार पल था।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *