Breaking News
WhatsApp Image 2024 08 18 at 1.00.02 PM

जिला कलक्टर ने किया महात्मा गांधी जिला चिकित्सालय का निरीक्षण, व्यवस्थाओं की जायजा लिया

डॉक्टर्स की 24 घंटे की हड़ताल के कारण मरीजों को नहीं झेलनी पड़े तकलीफ

WhatsApp Image 2024 08 18 at 1.00.02 PM

अस्पताल में किए गए है सभी आवश्यक प्रबंध-जिला कलक्टर श्री नमित मेहता

(प्रमोद कुमार गर्ग)

भीलवाड़ा, 17 अगस्त। चिकित्सकों की एक दिन के कार्य बहिष्कार के कारण जिले में मरीजों को कम से कम समस्या हो, मरीजों को समय से उपचार मिल सके इसलिए महात्मा गांधी राजकीय चिकित्सालय में जिला कलक्टर श्री नमित मेहता ने शनिवार को व्यवस्थाओं के जायजा लिया। इस दौरान पीएमओ डॉ अरुण गौड़, सीएमएचओ डॉ सीपी गोस्वामी भी मौजूद रहे।WhatsApp Image 2024 08 18 at 1.00.02 PM 1

जिला कलक्टर ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के दिशा निर्देशों के अनुरूप चिकित्सालय में उपचार ले लिए प्रबंध किए गए है। सभी वार्ड में चिकित्सा व्यवस्थाएं सुचारू है। आईडीपी तथा ओपीडी के लिए भी डॉक्टर्स लगाए गए है, ताकि आने वाले मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा न झेलनी पड़े।

इसके साथ ही जिले के सभी उपखंड अधिकारियों और तहसीलदार सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने अपने क्षेत्र की सीएचसी और पीएचसी का निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को परखा।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0007

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से NEET अभ्यर्थी युवक की मौत, खेत से लौटते समय हुआ हादसा

मानिकपुर गांव में तेज बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आया 21 वर्षीय रोहित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *