Breaking News

पुलिस महानिदेशक ने की वर्चुअल मीटिंग

आज सूबे की पुलिस द्वारा गोरखपुर मंडल के सभी जिलों के व्यापारियों के साथ उनके समस्याओं को सुनकर समाधान करने के लिए एक वर्चुअल मीटिंग ज़ूम एप्प के माध्यम से अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक गोरखपुर(ADG GKP) जी के नेतृत्व में आयोजित की गई जिसमें जनपदों के व्यापारी बन्धु,व्यापार मंडल के पदाधिकारी गण के साथ साथ जनपदों की पुलिस भी उपस्थित रही।IMG 20210715 WA0106

बताते चलें कि जनपद महराजगंज के उ0प्र0 उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष श्री सुरेश रूंगटा जी ने सभी अधिकारियों के सामने व्यापारियों के प्रमुख समस्याओं को प्रमुखता से रखा और बताया कि बैंक में आये दिन सर्वर फेल हो जाता है जिससे कैश लेकर वापस आने में व्यापारियों को लूट पाट के खतरे का डर रहता है इसलिए बैंक कर्मचारी कैश को बैंक मे ही रखवाने की व्यवस्था करे साथ ही साथ जो सड़को पर गाड़िया खड़ी करने से छोटे व्यापारियों का व्यापार प्रभावित होता है इस पर भी त्वरित कार्रवाई करने की जरूरत है ।इस मीटिंग के दौरान जिलामहामंत्री व्यापारमंडल प्रमोद जायसवाल भी उपस्थित हो कर व्यापारियों से जुड़े मुद्दों विशेष चर्चा की।इस वर्चुअल मीटिंग में अनिल कुमार जी महराजगंज,श्विनोद गुप्ता जी फरेंदा, सैफुल्ला जी महराजगंज सहित अन्य व्यापारी जनपद महराजगंज से उपस्थित रहे।

मनोज शर्मा
Ibn24x7news                                              ब्यूरो चीफ महराजगंज

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260808 WA0016

देवरिया – श्रद्धा और विश्वास ही शिव-पार्वती का स्वरूप : पं. राघवेन्द्र शास्त्री – शिव महापुराण कथा के षष्ठम दिवस पर निकली भव्य शिव बारात, बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू, देवरिया। सावन के पावन महीने में मठिया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *